लाइव न्यूज़ :

इंदौर में जैविक खाद के अवैध कारोबार के दो आरोपियों पर एनएसए लगाया गया

By भाषा | Updated: February 13, 2021 16:39 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 13 फरवरी जिला प्रशासन ने जैविक खाद के अवैध कारोबार के अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार करके केंद्रीय जेल में बंद करने का आदेश दिया है। प्रशासन के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) अभय बेड़ेकर ने बताया कि जिलाधिकारी मनीष सिंह ने शैलेंद्र पाटीदार (43) और योगेंद्र सिंह (35) के खिलाफ एनएसए लगाने का आदेश जारी किया।

उन्होंने बताया कि जैविक खाद के अवैध उत्पादन, भंडारण और बिक्री के आरोपों में दोनों व्यक्तियों के खिलाफ शहर के लसूड़िया पुलिस थाने में 11 फरवरी को अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे।

बेड़ेकर ने बताया कि ये मामले कृषि विभाग के एक अधिकारी की शिकायत पर आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक (नियंत्रण) आदेश के तहत पंजीबद्ध किए गए थे।

इस बीच, कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के अवैध ठिकानों से जब्त जैविक खाद के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है और मामले में विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू