लाइव न्यूज़ :

बिहार में एक बीडीओ ने लागू किया NRC, पत्र हुआ वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: February 1, 2020 07:05 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीडीओ का यह विवादित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह पत्र अब बिहार के सियासी गलियारे में भी पहुंच चुका है. बताया जाता है कि पटना के मोकामा प्रखंड के बीडीओ सतीश कुमार ने अपने ब्‍लॉक के तीन स्‍कूलों के प्रिंसिपल के नाम से पत्र लिखा है. पत्र के माध्‍यम से बीडीओ ने एनआरसी के काम के लिए हर स्कूल से दो-दो शिक्षकों के नाम मांगे हैं. यह पत्र 28 जनवरी को जारी हुआ है.

Open in App
ठळक मुद्देदेश में सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर भले ही बवाल मचा है लेकिन बिहार में एनआरसी को लागू कर दिये जाने का एक प्रमाण सामने आने से खलबली मच गई है. राजधानी पटना मुख्‍यालय के अंतर्गत आने वाले मोकामा प्रखंड के बीडीओ सतीश कुमार ने तो एनआरसी को लागू करा दिया है.

देश में सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर भले ही बवाल मचा है लेकिन बिहार में एनआरसी को लागू कर दिये जाने का एक प्रमाण सामने आने से खलबली मच गई है. राजधानी पटना मुख्‍यालय के अंतर्गत आने वाले मोकामा प्रखंड के बीडीओ सतीश कुमार ने तो एनआरसी को लागू करा दिया है. इतना ही नहीं, इस संबंध में उन्‍होंने पत्र भी जारी कर दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीडीओ का यह विवादित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह पत्र अब बिहार के सियासी गलियारे में भी पहुंच चुका है. बताया जाता है कि पटना के मोकामा प्रखंड के बीडीओ सतीश कुमार ने अपने ब्‍लॉक के तीन स्‍कूलों के प्रिंसिपल के नाम से पत्र लिखा है. पत्र के माध्‍यम से बीडीओ ने एनआरसी के काम के लिए हर स्कूल से दो-दो शिक्षकों के नाम मांगे हैं. यह पत्र 28 जनवरी को जारी हुआ है.

खास बात कि यह रिमाइंडर लेटर (पुनर्प्रेषित पत्र) है. पुनर्प्रेषित पत्र मरांची, मोर तथा रामपुर डुमरा स्‍कूल के नाम से जारी हुआ है. इस पत्र में यह भी कहा गया है कि इसके पहले 18 जनवरी को पत्र भेजा गया था. लेकिन 10 दिनों के बाद भी इस पर संज्ञान नहीं लिया गया. इस पत्र में तीनों प्राचार्यों को चेतावनी दी गई है कि वे 24 घटे के अंदर शिक्षकों के नाम भेजें, अन्‍यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. मोकामा बीडीओ का यह पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

वहीं, यह पत्र फेसबुक व ट्विटर होते हुए पत्र राजनीतिक गलियारे में पहुंच गया है. इसे लेकर रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला कर दिया है. उन्होंने पत्र के माध्‍यम से एनआरसी के ज्‍वलंत मुद्दे पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नो एनआरसी पर सवाल दागे हैं. कुशवाहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक तरफ नीतीश कुमार बिहार में एनआरसी लागू नहीं होने की बात कहते हैं, तो दूसरी तरफ उनके अधिकारी अपने पत्र में एनआरसी पर आदेश दे रहे हैं. इसतरह से यह पत्र बिहार में एक नया राजनीतिक सरगर्मी को जन्म दे दिया है. हालांकि इस संबंध में कोई भी अधिकारी अधिकारिक तौर पर बयान देने को तैयार नही है.

टॅग्स :बिहारएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)नागरिकता संशोधन कानूननेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर एनपीआर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर