लाइव न्यूज़ :

एक्सक्लूसिव: नागरकिता कानून-NRC के विरोध पर विश्वविद्यालयों को निर्देश, छात्र गतिविधियों पर पैनी नजर रखें वीसी

By एसके गुप्ता | Updated: December 20, 2019 08:18 IST

विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को कहा गया है कि वह छात्रों की हर छोटी-बड़ी गविविधि और होस्टल मीटिंगों पर नजर रखें.

Open in App
ठळक मुद्दे कुलपतियों से कहा गया है कि वह विश्वविद्यालयों में सिक्योरिटी बढ़ाएं. सीएए के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों में छात्रों की संख्या ज्यादा नजर आ रही है.

नागरिकता संशोधन कानून पर देश में शुरू हुए विरोध को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वह छात्र गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखें. जिससे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामिया मिलिया इस्लामिया जैसी स्थिति अन्य विश्वविद्यालयों में न खड़ी हो सके. इसकी वजह यह भी बताई जा रही है कि सीएए के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों में छात्रों की संख्या ज्यादा नजर आ रही है.

केंद्र ऐसी स्थिति से निपटने के लिए हर संभव रणनीति तैयार करने में लगी है. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुलपतियों से कहा गया है कि वह विश्वविद्यालयों में सिक्योरिटी बढ़ाएं. छात्रों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें. जरूरत पड़ने पर तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क करें और स्थिति से निपटने के लिए मदद लें.

कुलपतियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह विश्वविद्यालयों की सिक्योरिटी से छात्रों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के लिए कहें और रोजाना की रपट हर विभाग से हासिल करें. जिससे विश्वविद्यालयों में किसी भी तरह की अशांति न फैले. विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को कहा गया है कि वह छात्रों की हर छोटी-बड़ी गविविधि और होस्टल मीटिंगों पर नजर रखें. इसके अलावा अशांति फैलाने या उसकी कोशिश करने वाले छात्रों पर उचित कार्रवाई करने के साथ-साथ विश्वविद्यालय में शांति बनाए रखने के लिए कहा गया है.

टॅग्स :लोकमत समाचारनागरिकता संशोधन कानून 2019दिल्लीदिल्ली पुलिसनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए