लाइव न्यूज़ :

NPR गणनाकार लोगों के जन्म का माह पता लगाने में अंग्रेजी महीनों और त्यौहारों का करेंगे जिक्र: गृह मंत्रालय

By भाषा | Updated: December 30, 2019 05:21 IST

अधिकारी ने बताया कि यह बात गौर करने योग्य है कि त्यौहारों संबंधी पृष्ठ को नियम पुस्तिका के उन पृष्ठों के साथ पढ़ा जाए जिनमें जन्मतिथि संबंध प्रश्न का जिक्र किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि इस पृष्ठ का उद्देश्य गणनाकारों की मदद करना है ताकि वे उत्तर देने वालों के जन्म के माह का अंदाजा लगा सकें। इसके तहत वे जन्म के समय के मौसम एवं त्यौहारों के बारे में पूछकर अंदाज लगा सकता है। 

गृह मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) के गणनाकार अंग्रेजी या ग्रेगोरी कैलेंडर और महत्वपूर्ण भारतीय त्यौहारों का जिक्र करके लोगों के जन्म का माह पता लगाने की कोशिश करेंगे।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने एनपीआर गणनाकारों की नियम पुस्तिका में किसी मुस्लिम त्यौहार को शामिल नहीं किए जाने संबंधी बात को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि इसमें जनगणना 2011 और एनपीआर 2010 के मानकों के अनुसार भारतीय त्यौहारों की सूची शामिल की गई है।

अधिकारी ने बताया कि यह बात गौर करने योग्य है कि त्यौहारों संबंधी पृष्ठ को नियम पुस्तिका के उन पृष्ठों के साथ पढ़ा जाए जिनमें जन्मतिथि संबंध प्रश्न का जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पृष्ठ का उद्देश्य गणनाकारों की मदद करना है ताकि वे उत्तर देने वालों के जन्म के माह का अंदाजा लगा सकें।

नियम पुस्तिका के अनुसार जब उत्तर देने वाले को केवल जन्म का साल पता होता है तो गणनाकारों को चरणबद्ध नजरिया अपनाना होता है और इसके तहत वे जन्म के समय के मौसम एवं त्यौहारों के बारे में पूछकर अंदाज लगा सकता है। 

टॅग्स :नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर एनपीआरगृह मंत्रालयअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?