लाइव न्यूज़ :

"अब तो रास्ता साफ हो गया, आयोग को 'हां में हां' मिलाने वालों से भर दो", कपिल सिब्बल ने अरुण गोयल इस्तीफे को लेकर मोदी सरकार पर किया व्यंग्य

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 10, 2024 13:00 IST

कपिल सिब्बल ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चुनाव आयुक्त के रूप में अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल सिब्बल ने अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाया सवालसिब्बल ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग सरकार का एक हाथ बन गया हैउन्होंने कहा कि अब तो रास्ता साफ हो गया, आयोग को हां में हां मिलाने वालों से भर दो

नई दिल्ली: देश के वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चुनाव आयुक्त के रूप में अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे के बाद रविवार को भारत के चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार कपिल सिब्बल ने देश की शासन संरचना के मूलभूत सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए संवाददाताओं से कहा, "संविधान के अनुसार लोकतंत्र का मूल आधार कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका है। इसमें चुनाव आयोग की भूमिका यह है कि वो इस बात को सुनिश्चित करे कि देश में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से आयोजित हो।"

अरुण गोयल के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कानूनी विशेषज्ञ कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग और मोदी सरकार की जमकर आलोचना की। सिब्बल ने कहा, "पिछले 10 वर्षों में ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग सरकार का एक हाथ बन गया है।"

कपिल सिब्बल ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किये पोस्ट में लिखा, ''अब तो रास्ता साफ हो गया। आयोग को हां में हां मिलाने वालों से भर दो। यह उन सभी संस्थानों पर लागू होता है जो हमारे गणतंत्र की नींव हैं!”

मालूम हो कि अरुण गोयल का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब देश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव आयोग देशभर में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और आवाजाही पर गृह मंत्रालय और रेलवे के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर रहा है।

अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद भारत के चुनाव आयोग के पास अपने तीन शीर्ष अधिकारियों में से केवल एक मुख्य चुनाव आयुक्त ही रह गये हैं।

टॅग्स :कपिल सिब्बलचुनाव आयोगमोदी सरकारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?