लाइव न्यूज़ :

न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन, अब रेलवे बोर्ड में 200 नहीं 150 अधिकारी होंगे, 25 प्रतिशत की कटौती

By भाषा | Updated: November 19, 2019 16:11 IST

रेलवे बोर्ड की दक्षता बढ़ाने के लिए यह कदम लंबे समय से लंबित था। यह जानकारी एक आधिकारिक आदेश में मिली। सूत्रों ने बताया कि इन अधिकारियों में से 50 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश सोमवार को जारी किये गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘यह प्रधानमंत्री की कम नौकरशाही की दृष्टि का हिस्सा है।

Open in App
ठळक मुद्देएक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘यह प्रधानमंत्री की कम नौकरशाही की दृष्टि का हिस्सा है। न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन। ये अधिकारी वहां गए हैं जहां उनके कार्य का अधिकतम इस्तेमाल होगा।

भारतीय रेलवे ने रेलवे बोर्ड के आकार में 25 प्रतिशत की कटौती करते हुए निदेशक स्तर और उसके ऊपर के अधिकारियों को जोन में स्थानांतरित कर दिया है जिससे अधिकारियों की संख्या 200 से कम होकर 150 हो गई है।

रेलवे बोर्ड की दक्षता बढ़ाने के लिए यह कदम लंबे समय से लंबित था। यह जानकारी एक आधिकारिक आदेश में मिली। सूत्रों ने बताया कि इन अधिकारियों में से 50 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश सोमवार को जारी किये गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘यह प्रधानमंत्री की कम नौकरशाही की दृष्टि का हिस्सा है।

न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन। ये अधिकारी वहां गए हैं जहां उनके कार्य का अधिकतम इस्तेमाल होगा।’’ स्थानांतरित किये गए अधिकारी लगभग सभी रेलवे काडरों से हैं। इनमें आईआरएसई और आईआरटीएस से 10-10, आईआरएएस से सात, आईआरएसएमई से छह, आईआरएसईई और आईआरएसएसई से पांच..पांच, आईआरएसएस और आईआरपीएस से तीन-तीन और आरपीएफ से एक शामिल हैं।

योजना पर सबसे पहले विचार वर्ष 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार द्वारा किया गया था जिसने रेलवे के शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय को सही आकार देने की सिफारिश की गई थी। 

टॅग्स :भारतीय रेलमोदी सरकारपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत