लाइव न्यूज़ :

अब यदि जिन लोगों को जान से ज्यादा कीमती धनराशि लग रही है तो वे लोग यातायात नियम पर कमेंट करते रहेंः वीके सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2019 21:01 IST

सिंह ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘लोगों की जानें ज्यादा कीमती हैं। इसलिए सरकार ने ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माना की धनराशि बढ़ाई है। इससे कानून का सम्मान होगा औऱ लोगों की जानें बच सकेंगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसी बातें सार्वजनिक स्थानों पर नहीं बोली जातीं। अरुणाचल में चीनी घुसपैठ के बारे में पूर्व सेना प्रमुख सिंह ने बताया कि वहां कई बार घुसपैठ होती हैं, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है।

केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख वी के सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए जुर्माने की धनराशि इसलिए बढ़ाई गई, ताकि लोगों की जान बच सके।

अब यदि जिन्हें जान से ज्यादा कीमती धनराशि लग रही है तो वे कमेंट करते रहें। सिंह ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘लोगों की जानें ज्यादा कीमती हैं। इसलिए सरकार ने ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माना की धनराशि बढ़ाई है। इससे कानून का सम्मान होगा औऱ लोगों की जानें बच सकेंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब यदि जिन लोगों को जान से ज्यादा कीमती धनराशि लग रही है तो वे लोग कमेंट करते रहें।’’ पाक के कब्जे वाले कश्मीर के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसी बातें सार्वजनिक स्थानों पर नहीं बोली जातीं।

इसके लिए सरकार की विशेष रणनीति है औऱ उस पर कार्य होगा। असम में एनआरसी के बारे में सिंह ने कहा कि यह काम सुप्रीम कोर्ट के द्वारा तय की गई प्रक्रिया से हो रहा है। अरुणाचल में चीनी घुसपैठ के बारे में पूर्व सेना प्रमुख सिंह ने बताया कि वहां कई बार घुसपैठ होती हैं, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है।

इसके अलावा, उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना के 60 किलोमीटर भारतीय सीमा में घुसपैठ के बारे में कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। सिंह ग्वालियर में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के घर पर गए और वहां उन्होंने उनकी मां के देहांत पर शोक प्रकट किया। 

टॅग्स :मोटर व्हीकल अधिनियममोदी सरकारनितिन गडकरीजम्मू कश्मीरअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील