लाइव न्यूज़ :

27 नवम्बर को साथी की मौत, वियोग में लापता होकर कान्हा के जंगल पहुँचा हाथी, परसाटोला वन क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: December 7, 2020 19:35 IST

छत्तीसगढ़-उड़ीसा के रास्ते से आकर दो साल से कान्हा के जंगल में रह रहे दो जंगली हाथी भटककर विगत 24 नवम्बर को जबलपुर वनमंडल की सीमा में पहुँच गए थे.

Open in App
ठळक मुद्दे3 दिसम्बर को लापता हाथी कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में पहुँच गया था.एक हाथी की 27 नवंबर को जबलपुर जिले में विद्युत करंट से मृत्यु हो गई थी.

भोपालः छत्तीसगढ़ राज्य से आए दो जंगली हाथी में से एक हाथी को रविवार को मंडला जिले के परसाटोला वन क्षेत्र से पकडऩे में वन विभाग को सफलता प्राप्त हुई है.

इस हाथी को रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे उसी स्थान पर रखा गया है. वन विभाग के अमले द्वारा सोमवार को इस हाथी का परीक्षण कर किसली परिक्षेत्र के हाथी केम्प किसली बाड़े (काल) में रखने की व्यवस्था की जाएगी.

कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला के क्षेत्र संचालक एस.के. सिंह ने बताया कि दो जंगली हाथी छत्तीसगढ़ से लगातार विचरण के पश्चात मध्य प्रदेश में आए थे. इनमें से एक हाथी की 27 नवंबर को जबलपुर जिले में विद्युत करंट से मृत्यु हो गई थी. उस जंगली हाथी की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखकर पकड़े जाने की कार्रवाई की गई.

 कान्हा और पेंच के विशेषज्ञों की मौजूदगी में रेस्क्यू दल ने 6 हाथियों के दल के साथ जंगली हाथी की घेराबंदी की और उसे ट्रंक्युलाइज (बेहोशी का इंजेक्शन) किया, निश्चित मात्रा में बेहोशी की दवा देकर जंगली हाथी के पैरों में पहले बेडिय़ाँ पहनाई गईं और बाद में उसे रस्सियों से बाँधकर क्रॉल (हाथी को रखने वाला पिंजरा नुमा बाड़ा) में पहुँचा दिया गया.

दवा का असर खत्म होने के बाद जंगली हाथी कुछ देर के लिए बेचैन हुआ, लेकिन बाद में वह सामान्य स्थिति में पहुँच गया है, अब पकड़े गए जंगली हाथी को परीक्षण के बाद किसली परिक्षेत्र के हाथी कैम्प किसली बाड़े में रखकर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद वह दूसरे हाथियों के साथ पर्यटकों के बीच पहुँचेगा.

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़-उड़ीसा के रास्ते से आकर दो साल से कान्हा के जंगल में रह रहे दो जंगली हाथी भटककर विगत 24 नवम्बर को जबलपुर वनमंडल की सीमा में पहुँच गए थे, लेकिन बदकिस्मती से 27 नवम्बर को ग्राम मोहास के पास शिकारियों द्वारा बिछाए गए करंट के तारों की चपेट में आकर एक हाथी की मौत हो गई थी, वहीं दूसरा हाथी लापता हो गया था, जिसको लेकर दो दिन तक बड़े स्तर पर जबलपुर से मंडला तक तलाशी अभियान चलाया गया था.

टॅग्स :हाथीमध्य प्रदेशछत्तीसगढ़भोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"