लाइव न्यूज़ :

लैब में बैक्टेरियोफेज की जांच की मांग वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी

By भाषा | Updated: July 1, 2021 23:44 IST

Open in App

प्रयागराज, एक जुलाई इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गंगा जल में पाये जाने वाले बैक्टेरियोफेज की क्रिया की प्रयोगशाला में जांच की मांग वाली एक जनहित याचिका पर केंद्र सरकार और महानिदेशक आईसीएमआर को बुधवार को नोटिस जारी किया। जनहित याचिका में दावा किया गया है कि बैक्टेरियोफेज कोविड-19 का इलाज कर सकता है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एमएन भंडारी और न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार की पीठ ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार गुप्ता द्वारा दायर जनहित याचिका पर यह आदेश पारित किया।

ब्रिटेन के जीवाणु विशेषज्ञ अर्न्स्ट हैकिन्स ने वर्ष 1896 में गंगा नदी में बैक्टेरियोफेज पाया था और अध्ययन में सामने आया था कि इसकी उपस्थिति से गंगा का पानी दूषित नहीं होता।

याचिकाकर्ता के मुताबिक, वह लंबे समय से गंगा नदी के उपचारात्मक घटकों पर अध्ययन कर रहे हैं और पिछले वर्ष कोविड-19 के प्रकोप के बाद उन्होंने कोविड के मरीजों पर गंगा जल के प्रभाव का पता लगाना शुरू किया।

अध्ययन के बाद उन्होंने “गंगा जल से कोविड-19 का इलाज” शीर्षक से एक वैज्ञानिक परिपत्र तैयार किया और इसे 26 अप्रैल, 2020 को राष्ट्रपति और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के पास भेजा। इस मिशन ने इसे आयुष मंत्रालय और आईसीएमआर के महानिदेशक के पास भेज दिया। लेकिन वैज्ञानिक अध्ययन की कमी के चलते इस पर विचार नहीं किया गया।

चूंकि याचिकाकर्ता एक अधिवक्ता थे और क्लिनिकल अध्ययन का काम किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थान द्वारा किया जाना था, इसलिए उन्होंने वाराणसी स्थित बीएचयू के इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस के डाक्टरों से संपर्क किया और न्यूरोलाजी विभाग के प्रोफेसर डाक्टर विजय नाथ मिश्रा आगे के वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए राजी हुए।

इस याचिका में यह बताया गया है कि कोरोना वायरस के इलाज के लिए एक नैजल स्प्रे भी तैयार किया गया, लेकिन इसके क्लिनिकल ट्रायल के लिए अऩुमति पिछले सात महीने से आईएमएस की एथिक्स कमेटी के समक्ष लंबित है।

इस मामले पर अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम