लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय राजनीतिक में रुचि नहीं, कर्नाटक राजनीति तक सीमित: सिद्धारमैया

By भाषा | Updated: October 5, 2021 16:18 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने मंगलवार को कहा कि उनकी राष्ट्रीय राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह केवल राज्य की राजनीति तक ही सीमित हैं।

पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ी भूमिका के साथ लाने के किसी भी प्रयास और क्या वह इसे स्वीकार करेंगे, के बारे में सवाल करने पर सिद्धारमैया ने कहा, ‘‘नहीं, मेरी राष्ट्रीय राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है, मैं केवल कर्नाटक की राजनीति तक ही सीमित हूं।’’

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस की कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए नयी दिल्ली पहुंचने पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

सिद्धारमैया के कार्यालय ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी की उनकी यात्रा कांग्रेस अध्यक्ष के एक फोन कॉल के बाद हुई है।

यह कोई गोपनीय बात नहीं है कि कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया की महत्वाकांक्षा 2023 में पार्टी के अगला विधानसभा चुनाव जीतने पर दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बनने की है। पूर्व मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि वह बादामी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे जिसका वह वर्तमान में प्रतिनिधित्व करते हैं।

मई 2018 के विधानसभा चुनावों से पहले, सिद्धारमैया ने कहा था कि यह ‘‘संभवत:’’ उनका आखिरी चुनाव होगा और इससे पहले, 2013 के विधानसभा चुनावों के दौरान भी, उन्होंने कहा था कि यह उनका आखिरी चुनाव है और चुनाव बाद मुख्यमंत्री बने थे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी के साथ बैठक में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के नामों को भी अंतिम रूप दिये जाने की संभावना है, जिसमें बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है। हालांकि, इस बारे में पूछे जाने पर सिद्धारमैया ने कहा, ‘‘नहीं... हम इस पर चर्चा नहीं करेंगे।’’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार हाल में दिल्ली में थे और उन्होंने इस संबंध में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ व्यापक चर्चा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है