लाइव न्यूज़ :

North-West India Weather Alert: बचके रहना रे बाबा!, भीषण गर्मी की मार जारी, अगले 5 दिन घर से जरूरी काम हो तो निकले, आईएमडी ने अलर्ट किया, ऐसे देखें अपने शहर तापमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2024 16:53 IST

North-West India Weather Alert: पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश में इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

Open in App
ठळक मुद्देNorth-West India Weather Alert: अगले तीन दिन के दौरान पूर्वी व मध्य क्षेत्रों में लू चलने का अनुमान जताया।North-West India Weather Alert: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम राजस्थान के लिए “रेड” अलर्ट जारी किया है।North-West India Weather Alert: भारी काम करने वाले लोगों में गर्मी से संबंधित बीमारियां बढ़ने की चेतावनी दी है।

North-West India Weather Alert: उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी अगले पांच दिन और जारी रहने का अनुमान है और दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ने की आशंका है। उत्तर भारत के कई हिस्से शुक्रवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहे, पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश में इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इसके अलावा हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

इससे पहले, 30 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को अगले पांच दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने और अगले तीन दिन के दौरान पूर्वी व मध्य क्षेत्रों में लू चलने का अनुमान जताया।

मौसम कार्यालय ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम राजस्थान के लिए “रेड” अलर्ट जारी किया है, जिसमें स्वास्थ्य के लिहाज से “संवेदनशील लोगों के लिए अत्यधिक देखभाल” की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। आईएमडी ने पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर शिशुओं, बुजुर्गों व पुरानी बीमारियों से ग्रस्त लोगों समेत संवेदनशील लोगों की "उच्च स्वास्थ्य देखभाल" पर जोर दिया। भारत में आम चुनावों के मद्देनजर विशेषज्ञों ने लंबे समय तक धूप में रहने वाले या भारी काम करने वाले लोगों में गर्मी से संबंधित बीमारियां बढ़ने की चेतावनी दी है।

अमेरिका स्थित जलवायु वैज्ञानिकों के एक समूह 'क्लाइमेट सेंट्रल' ने कहा कि भारत में 54 करोड़ 30 लाख लोगों को 18-21 मई के दौरान कम से कम एक दिन अत्यधिक गर्मी महसूस होगी। क्लाइमेट सेंट्रल में विज्ञान विभाग के उपाध्यक्ष एंड्रयू पर्सिंग ने कहा, “मानव-जनित जलवायु परिवर्तन ने इस भीषण गर्मी को और अधिक विकराल बना दिया है। रात का उच्च तापमान विशेष रूप से खतरनाक बना देता है।”

केरल: भारी बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने 19, 20 मई के लिए कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को आने वाले दिनों में केरल में अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है और 19 एवं 20 मई के लिए राज्य के कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया। आईएमडी ने 19 और 20 मई के लिए राज्य के पथनमथिट्टा, कोट्टयम और इडुक्की जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

इसके अतिरिक्त, उन दो दिनों के लिए तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा और एर्नाकुलम के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 21 मई के लिए नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया और कहा कि उनमें से कुछ में रेड अलर्ट के समान बारिश होने की आशंका है। यह भी पूर्वानुमान व्यक्त किया गया कि 19 से 22 मई के बीच केरल में एक या दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका है। शनिवार के लिए, इसने पथनमथिट्टा, इडुक्की और मलप्पुरम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

रेड अलर्ट 24 घंटे में 20 सेमी से अधिक की भारी से अत्यधिक भारी बारिश का संकेत देता है, जबकि ऑरेंज अलर्ट का मतलब बहुत भारी बारिश (छह सेमी से 20 सेमी) होता है। येलो अलर्ट का मतलब है छह से 11 सेमी के बीच भारी बारिश। आईएमडी ने तेज पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी हवाओं की प्रबलता के कारण 18 से 20 मई के बीच राज्य में बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीNCRमौसम रिपोर्टनॉएडाउत्तर प्रदेशबिहारराजस्थानछत्तीसगढ़हरियाणापंजाबकेरलझारखंडपश्चिम बंगालWest Bengal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप