लाइव न्यूज़ :

बारिश की वजह से रेड अलर्ट पर मुंबई, झमाझम बरस रहे हैं मेघ, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 5, 2020 09:30 IST

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और राज्य के कुछ और इलाके के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, ठाणे, पालघर, नासिक के लिए बुधवार और बृहस्पतिवार दो दिनों के लिए चेतावनी जारी की गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है।बुधवार सुबह मायानगरी में तेज बारिश हुई है।

मुंबईः  महाराष्ट्र के मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने इसके मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार सुबह मायानगरी में तेज बारिश हुई है, जिसकी वजह से की जगह पानी भर गया है। पानी भरने के वजह से यातायात बाधित हुआ है। साथ ही साथ जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।  

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और राज्य के कुछ और इलाके के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, ठाणे, पालघर, नासिक के लिए बुधवार और बृहस्पतिवार दो दिनों के लिए चेतावनी जारी की गई। मुंबई और उपनगरीय इलाकों के पटरी पर पानी भरने की वजह से कुछ रूट पर मंगलवार सुबह लोकल ट्रेन सेवाएं स्थगित रहीं। 

उपनगर कांदिवली में पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग (डब्ल्यूईएच) पर मंगलवार सुबह भूस्खलन से पश्चिमी उपनगर से दक्षिणी मुबंई की ओर यातायात बाधित रहा। दक्षिण मुंबई में कई कर्मचारियों के अदालत ना पहुंचने पर बंबई उच्च न्यायालय ने कई मामलों की ऑनलाइन सुनवाई स्थगित कर दी। 

बीते दिन महाराष्ट्र सरकार ने बारिश की वजह से मुंबई और उपनगरीय इलाकों स्थित अपने कार्यालयों में छुट्टी घोषित कर दी। उत्तरी मुंबई के गोरई तट से करीब 12 किलोटर दूर समुद्र में नौका डूबने से दो मछुआरे लापता हो गए हैं जबकि 11 लोगों को बचा लिया गया। उपनगरी सांताक्रूज के नाले में 35 वर्षीय एक महिला और उसके दो बच्चे बह गए। ठाणे में पूरी रात हुई बारिश की वजह से बिजली के खंभे में आए करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमुंबई बारिशमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर