लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शवों की संख्या घटी, दिल्ली के निगमबोध घाट पर शव दाह की संख्या हुई आधी

By नितिन अग्रवाल | Updated: May 4, 2020 07:13 IST

भारत में कोरोना वायरस से  1,306 लोगों की मौत हो चुकी है. संक्रमितों की संख्या 40,263 हो गई है। जिसमें से 28070 एक्टव केस हैं और 10886 ठीक हो चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के जयपुर में भी श्मशान घाट के प्रबंधकों का कहना है कि पहले रोज लगभग 10 शव आते थे लेकिन अब यह संख्या घटकर 4-5 रह गई है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, आम तौर पर दिल्ली में हर रोज 340 से अधिक मौतें होती हैं.

नई दिल्लीलॉकडाउन के चलते राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शवों की संख्या में कमी आई है. निगमबोध घाट, लोदी रोड, पंजाबी बाग, गाजीपुर और गीता कॉलोनी समेत आठ बड़े श्मशान घाटों में दाह संस्कार के लिए आनेवाले शवों की संख्या 30 से 40 फीसदी घटी है. दिल्ली के सबसे बड़े निगमबोध घाट पर लॉकडाउन के दौरान शव दाह की संख्या आधी हो गई है. यहां के प्रधान सुमन कुमार गुप्ता ने बताया कि सामान्य दिनों में हर रोज औसतन 55 शव दाह संस्कार के लिए लाए जाते थे लेकिन अब इनकी संख्या घटकर 30-32 रह गई है.

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी 20-25 शवों की जगह एक से दो शव ही आते हैं

इसके अलावा लोदी रोड, पंजाबी बाग, गाजीपुर और गीता कॉलोनी श्मशान घाटों पर भी दाह संस्कार में 30 से 50 फीसदी की कमी आई है. गीता कॉलोनी के श्मशान घाट में भी यही हाल है. यहां भी हर रोज आने वाले शवों की संख्या 20 से घटकर अब 09-11 रह गई है. यूपी, राजस्थान में श्मशान घाटों में सन्नाटा उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के बैकुंठ धाम में भी पहले हर रोज 20-25 शवों का अंतिम संस्कार होता था वहां भी अब केवल एक-दो अंतिम संस्कार ही हो रहे हैं.

राजस्थान के जयपुर में भी  अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शवों की संख्या में कमी आई है

इसी तरह राजस्थान के जयपुर में भी श्मशान घाट के प्रबंधकों का कहना है कि पहले रोज लगभग 10 शव आते थे लेकिन अब यह संख्या घटकर 4-5 रह गई है. श्मशान घाटों पर विशेष सतर्कता कोरोना के चलते दिल्ली में कुछ को छोड़कर ज्यादातर श्मशान घाटों को दिन में दो बार सैनिटाइज किया जा रहा है और दाह संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं.

28% कम हुआ मौत का आंकड़ा

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, आम तौर पर दिल्ली में हर रोज 340 से अधिक मौतें होती हैं. इनमें सड़क दुर्घटना से रोजाना औसतन 5 और करीब 90 मामलों में मौत बीमारी या सर्जरी के दौरान होती थी. जिसमें 28% तक की कमी आई है.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्लीउत्तर प्रदेशराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप