लाइव न्यूज़ :

#KuchhPositiveKarteHain: 20 साल ट्रैफिक बाबा बन किया जागरूक, मरने के बाद बॉडी पार्ट कर गए थे दान

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 18, 2018 07:46 IST

लोकमत न्यूज हिंदी के स्वतंत्रता दिवस के इस कैम्पेन #KuchhPositiveKarteHain में आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे शख्स के बारे में, जिसने बिना किसी स्वार्थ के 20 साल तक लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।

Open in App

नई दिल्ली, 18 जुलाई: देशभक्ति और देश सेवा का जज्बा तो हर देशवासी के खून में होता है। लेकिन ये जरूरी नहीं कि देशभक्ति और देश सेवा दिखाने के लिए आप सरहद पर जाकर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दे। हमारे बीच कई ऐसे लोग होते हैं, जो हम में से ही एक होते हैं लेकिन देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाने में बिल्कुल पीछे नहीं हटते। ऐसे ही एक शख्स थे, दिल्ली एनसीआर नोएडा में मशहूर मुकुल चंद जोशी जिनको पूरा नोएडा ट्रैफिक बाबा के नाम से जानता था।

 20 साल तक नोएडा के लोगों को ट्रैफिक रूल सिखाया

लोकमत न्यूज हिंदी के स्वतंत्रता दिवस के इस कैम्पेन #KuchhPositiveKarteHain में नोएडा के इस ट्रैफिक बाबा को हम सलाम करते हैं। इन्होंने अपनी आधी जिंदगी सड़कों पर लोगों को ट्रैफिक रूल बताने और ट्रैफिक संभालने में निकाल दी। 20 साल से नोएडा के लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने वाले ट्रैफिक बाबा मुकुल चंद्र जोशी आज हमारे बीच तो नहीं हैं, लेकिन उनकी दी हुई सीख नोएडा के कई रेड लाइट पर लोगों को याद जरूर आती होगी। 

#KuchhPositiveKarteHain: जिस बटालियन के लिए पिता ने कारगिल युद्ध में दी शहादत, बेटे ने 19 साल बाद उसी में लेफ्टिनेंट बन दी श्रद्धांजलि

 83 साल की उम्र में हुआ निधन

ट्रैफिक बाबा मुकुल चंद्र जोशी का निधन 83 साल की उम्र में नवंबर 2017 में हुआ। नोएडा सेक्टर-21 में रहने वाले मुकुल चंद उर्फ ट्रैफिक बाबा करीब 20 साल से शहर के लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। उन्हें कई बार इस कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया।

फ्लाइट इंजिनियर के पद से थे रिटायर

मूल रूप से अल्मोड़ा, उत्तराखंड के रहने वाले थे।  मुकुल चंद्र 1973 में एयरफोर्स से फ्लाइट इंजिनियर के पद से रिटायर हुए थे। वह नोएडा के सेक्टर-21 में करीब 23 साल से रह रहे थे। ट्रैफिक बाबा ने जीते जी बिना किसी स्वार्थ के देश के लोगों की तो सेवा की लेकिन वह मरने के बाद भी कई लोगों के काम आए। 

मरने के बाद सारे बॉडी पार्ट कर गए दान

ट्रैफिक बाबा के बेटे कैप्टन मनोज जोशी जो मर्चेंट नेवी सिंगापुर में हैं, उन्होंने पिछले साल बातचीत में बताया था कि उनके पिता की इच्छा थी कि मृत्यु के बाद शरीर का जो भी अंग दूसरे का काम आ सके, उसे दान कर दिया जाए।  ऐसे में उनकी मौत के बाद मां ने उन लोगों के आने से पहले ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर पिता की दोनों आंखे और पेसमेकर दान कर दी थी। इससे वह दूसरे के जीवन में रोशनी और धड़कन दे गए।

#KuchhPositiveKarteHain: मलिन बस्ती के बच्चों की शिक्षा का उठाया जिम्मा, सामाज की सेवा के लिए छोड़ दी नौकरी

भतीजे की मौत के बाद बने ट्रैफिक बाबा

ट्रैफिक बाबा की पत्नी शोभा जोशी के मुताबिक करीब 15 साल पहले उनके भार्इ के जवान बेटे की नोएडा में सड़क हादसे में मौत हो गर्इ थी, क्योंकि वह बिना हेलमेट लगाए स्कूटर लेकर निकला था। जिसके चलते हादसे में सिर पर चोट आने से उसकी मौत हो गई। इस घटना ने मुकुल चंद्र जोशी को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया था। उसके बाद से ही उन्होंने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की ठान ली। 

लाउडस्पीकर और पम्फलेट के जरिए भी करते थे जागरूक

भतीजे के मौत के बाद से लेकर  मुकुल चंद्र जोशी का शायद ही कोई दिन ऐसा गया होगा, जिस दिन उन्होंने नोएडा की सड़कों पर निकलकर लोगों को ट्रैफिक नियम का पाठ ना पढ़ाया हो। वो चौराहों पर लाउडस्पीकर और पम्फलेट के जरिए लोगों को जागरूक करते थे। इसके अलावा यातायात पुलिस के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सहयोग करते थे। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :कुछ पॉजिटिव करते हैंट्रैफिक नियमनोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतड्राइविंग सिखाने के साथ ट्रैफिक सेंस भी करना होगा विकसित

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतTraffic Advisory: नोएडा में आज दलित प्रेरणा स्थल के पास यातायात मार्ग में बदलाव, घर से निकलने से पहले चेक कर लें ट्रैफिक का हाल

भारतDelhi Traffic Advisory Today: AI समिट 2026 में पीएम मोदी, मैक्रों होंगे शामिल, कई सड़कों पर आम लोगों की नो एंट्री; पढ़ें यातायात सलाह

भारतAI Impact Summit 2026: 16 से 20 फरवरी तक दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानें कौन से रास्ते बंद और कौन से खुले

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"