लाइव न्यूज़ :

नोएडा : शरारती तत्वों ने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के नाम से लगे बोर्ड पर रंग पोता, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 21, 2021 23:47 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 21 अक्टूबर गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-66 स्थित ममूरा गांव में कुछ शरारती तत्वों ने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के नाम से लगे बोर्ड पर रंग पोत दिया जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस मामले में नोएडा फेस-3 पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि ममूरा गांव की गली नंबर-7 के प्रवेश द्वारा पर बोर्ड लगा है जिसपर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज लिखा है। साथ ही, उनकी फोटो भी छपी है। बुधवार रात को असामाजिक तत्वों ने बोर्ड पर रंग लगा दिया।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह कुछ लोगों ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी जो वायरल हो गया और लोगों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोर्ड से रंग हटवा दिया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू