लाइव न्यूज़ :

नोएडा मेट्रो रेल निगमः उत्तर भारत में ट्रांसजेंडर समुदाय को समर्पित पहला स्टेशन, ‘प्राइड स्टेशन’ नाम दिया, जानिए सबकुछ

By भाषा | Updated: October 27, 2020 19:02 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा, नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह और नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु माहेश्वरी ने स्टेशन के नए नाम का अनावरण किया जिसे पहले सेक्टर 50 स्टेशन कहा जाता था।

Open in App
ठळक मुद्देट्रांसजेंडर समुदाय के वे छह सदस्य भी मौजूद थे जिन्हें एनएमआरसी ने मेट्रो स्टेशन पर सेवा के लिए ठेकेदारों के माध्यम से भर्ती किया है।माहेश्वरी ने बताया कि उक्त मेट्रो स्टेशन पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग कर्मचारी के रूप में काम करेंगे। ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मान देने के लिए उठाया गया है। कई सामाजिक संस्थाओं ने इस कार्य में एनएमआरसी का सहयोग किया है।

नोएडाः  नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने सेक्टर 50 स्थित मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर मंगलवार को आधिकारिक रूप से ‘प्राइड स्टेशन’ कर दिया जो उत्तर भारत में ट्रांसजेंडर समुदाय को समर्पित पहला मेट्रो स्टेशन है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा, नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह और नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु माहेश्वरी ने स्टेशन के नए नाम का अनावरण किया जिसे पहले सेक्टर 50 स्टेशन कहा जाता था। इस दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय के वे छह सदस्य भी मौजूद थे जिन्हें एनएमआरसी ने मेट्रो स्टेशन पर सेवा के लिए ठेकेदारों के माध्यम से भर्ती किया है।

माहेश्वरी ने बताया कि उक्त मेट्रो स्टेशन पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग कर्मचारी के रूप में काम करेंगे। ये लोग टिकट देने से लेकर हाउसकीपिंग आदि तक का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मान देने के लिए उठाया गया है। कई सामाजिक संस्थाओं ने इस कार्य में एनएमआरसी का सहयोग किया है।

माहेश्वरी ने कहा कि जून माह में एनएमआरसी ने घोषणा की थी कि सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन को ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए समर्पित किया जाएगा जिसके तहत आज उक्त स्टेशन को ट्रांसजेंडर समुदाय को समर्पित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व नोएडा के सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन सहित एक्वा लाइन के दो मेट्रो स्टेशनों को महिलाओं को समर्पित करते हुए पिंक मेट्रो स्टेशन घोषित किया जा चुका है। इन स्टेशनों पर महिला कर्मचारी काम कर रही हैं। 

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन