लाइव न्यूज़ :

कानून व्यवस्था को लेकर एक्शन, 44 उप-निरीक्षकों और 16 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें किसे कहां भेजा गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2022 15:14 IST

नोएडाः एसआई संसार सिंह को थाना एक्सप्रेसवे का वरिष्ठ उपनिरीक्षक, राजकुमार को थाना फेज-वन का वरिष्ठ उपनिरीक्षक, उप-निरीक्षक राजकुमार चौहान को थाना सेक्टर 113 का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउपनिरीक्षक दीनानाथ यादव को थाना सेक्टर 20 का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।अरुण वर्मा को चौकी प्रभारी परथला, अमित कुमार को चौकी प्रभारी निठारी के रूप में तैनात किया गया है।महिला कांस्टेबल रीता यादव को थाना सेक्टर 20 में और इसी तरह अन्य पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।

नोएडाः कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्त जोन प्रथम ने 44 उप-निरीक्षकों का तबादला किया है। वहीं, 16 पुलिसकर्मियों का भी तबादला हुआ है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए उपनिरीक्षक दीनानाथ यादव को थाना सेक्टर 20 का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि एसआई संसार सिंह को थाना एक्सप्रेसवे का वरिष्ठ उपनिरीक्षक, राजकुमार को थाना फेज-वन का वरिष्ठ उपनिरीक्षक, उप-निरीक्षक राजकुमार चौहान को थाना सेक्टर 113 का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी जीआईपी मॉल, हरि सिंह को चौकी प्रभारी सेक्टर 60, जितेंद्र बालियान को चौकी प्रभारी एनआईबी, उदयवीर सिंह को चौकी प्रभारी सर्फाबाद, अरुण वर्मा को चौकी प्रभारी परथला, अमित कुमार को चौकी प्रभारी निठारी के रूप में तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्य आरक्षी अवनीश को थाना सेक्टर 24 में, आरक्षी विवेक बालियान को थाना फेस वन, महिला कांस्टेबल श्वेता को थाना फेस वन, महिला कांस्टेबल प्रीति को थाना फेस वन, महिला कांस्टेबल रीता यादव को थाना सेक्टर 20 में और इसी तरह अन्य पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।

महाराष्ट्र में बड़े फेरबदल के तहत 30 आईपीएस अफसरों का तबादला, प्रोन्नति

महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए मंगलवार को पुणे, अमरावती और नवी मुंबई के पुलिस आयुक्तों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 30 अधिकारियों को या तो पदोन्नत कर दिया या उनका तबादला कर दिया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। पुणे के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता को महाराष्ट्र के अतिरिक्त महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) के रूप में पदोन्नत किया गया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनकी जगह रितेश कुमार पुणे पुलिस आयुक्त का पदभार संभालेंगे। अमरावती की पुलिस आयुक्त आरती सिंह को अतिरिक्त आयुक्त शस्त्र (मुंबई पुलिस) के रूप में स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह आईपीएस अधिकारी नवीन चंद्र रेड्डी ने ली है।

बड़े फेरबदल के तहत, मिलिंद भारंबे नवी मुंबई पुलिस बल के नए आयुक्त होंगे, जिसकी अध्यक्षता बिपिन कुमार सिंह कर रहे थे। मीरा-भायंदर-वसई-विरार (एमबीवीवी) आयुक्तालय के आयुक्त का प्रभार संभाल रहे सदानंद दाते को विशेष आईजी, आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) में पदोन्नत किया गया है। उनकी जगह मधुकर पांडे लेंगे जो एमबीवीवी के नए पुलिस आयुक्त होंगे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनॉएडानोएडा समाचारnoida news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप