लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य विभाग और निजी चिकित्सालयों के मध्य बेहतर तालमेल के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

By भाषा | Updated: April 20, 2021 00:36 IST

Open in App

जयपुर, 19 अप्रैल कोरोना महामारी के दौरान मरीजों को बेहतर और सुलभ उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्रम में निजी चिकित्सालयों और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच तालमेल के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव सिद्धार्थ महाजन ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के सबंध में आदेश जारी किये।

उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी 60 व उससे अधिक बिस्तरों वाले निजी चिकित्सालयों में कोरोना मरीजों के लिए 25 प्रतिशत बिस्तर हों, यह सुनिश्चित करेंगे।

नोडल अधिकारी निजी चिकित्सालयों में जारी टीकाकरण की गति बढ़ाने के सबंध में भी प्रयास करेंगे। साथ ही चिकित्सालयों में आने वाले कोविड संक्रमित मरीजों के साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 के जरिए आने वाले मरीजों को भी तत्काल बिस्तर उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे।

महाजन ने बताया कि जयपुर जिले में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

उन्होंने बताया अन्य जिलों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति जिला कलेक्टर द्वारा की जाएगी। नोडल अधिकारी के सहयोग के लिए जिला कलेक्टर एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी या उससे उच्च अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी के तौर पर भी नियुक्त करेंगे।

सचिव ने बताया कि निजी चिकित्सालय यदि मरीज से कोविड-19 के इलाज के लिये तय दर से अधिक की राशि वसूलते है तो इसकी शिकायत की जा सकती है।

इन शिकायतों के निस्तारण के लिए एक कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी में जिला कलेक्टर द्वारा नामित अतिरिक्त जिला कलेक्टर, सीएमएचओ, वरिष्ठ चिकित्सक मेडिसन, वरिष्ठ चिकित्सक सम्मिलित है। कमेटी द्वारा सात दिन के भीतर प्रकरण का निपटारा किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos