लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक हिजाब विवाद को मलाला यूसुफजई ने बताया भयावह, ट्वीट कर भारतीय नेताओं से की अपील; कही यह बात

By आजाद खान | Updated: February 9, 2022 09:25 IST

मलाला यूसुफजई ने कहा है कि कॉलेज में हमें पढ़ाई और हिजाब में से किसी एक चुनने का दबाव बनाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक हिजाब विवाद पर मलाला यूसुफजई ने भी ट्वीट किया है।उन्होंने कहा है कि यह घटना हैरान कर देने वाला है। मलाला ने भारतीय नेताओं से मुस्लिम महिलाओं को हाशिए पर जाने से रोकने की बात कही है।

हिजाब (Hijab Row) को लेकर दिन पर दिन विवाद गहराता जा रहा है। एक तरफ इस पर देश के अलग-अलग कोनों से प्रतिक्रिया आ रही तो वहीं पाकिस्तान की महिला कार्यकर्ता और नोबेल शांति पुरुस्कार विजेता मलाला यूसुफजई (Pakistani activist Malala Yousafzai) ने इस विवाद पर अपनी चिंता जताई है। इस पर मलाला ने ट्वीट कर कहा कि कॉलेज में हमें पढ़ाई और हिजाब में से किसी एक चुनने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने इस पूरे विवाद को हैरान कर देने वाला वाक्या बताया है और अपने ट्वीट के माध्यम से भारत के नेताओं से अपील भी की है। 

क्या कुछ कहा मलाला ने

मलाला यूसुफजई ने कर्नाटक हिजाब विवाद पर बोलते हुए कहा कि यह एक हैरान कर देने वाला मामला है। इस पर उन्होंने आगे बोला कि उन्हें कॉलेज द्वारा पढ़ाई और हिजाब में से किसी एक को चुनने का मौका दिया जा रहा है। मलाला ने यह भी कहा कि महिलाओं के प्रति कम या ज्यादा पहनने को लेकर नजरिया बना रहता है। इसके साथ उन्होंने भारत के नेताओं से अपील करते हुए कहा कि यह घटनाएं मुस्लिम महिलाओं को हाशिए के तरफ ले जा रही है, इसे रोका जाना चाहिए। 

क्या हालात है अभी कर्नाटक में

हिजाब विवाद को लेकर पूरे कर्नाटक में हालात बहुच नाजुक हैं। सरकार और उच्च न्यायालय ने इस पर शांति बनाए रखने की अपील की है। यही नहीं राज्य में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि इस विवाद को लेकर कॉलेज परिसरों में पथराव भी किए जा रहे हैं जिसे रोकने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा है। हालांकि इस मसले पर सुनवाई कोर्ट में चल रही है। वहीं राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में शैक्षणिक संस्थानों में तीन दिन की छुट्टी का भी एलान किया है। 

टॅग्स :कर्नाटककोर्टमलाला यूसुफजईनोबेल पुरस्कारभारतपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम