लाइव न्यूज़ :

PM मोदी और अर्थशास्त्री अभिजीत की मुलाकात के बाद बीजेपी ने बंगाल में ली राहत की सांस, इस वजह से चौतरफा घिर गई थी पार्टी

By भाषा | Updated: October 23, 2019 06:17 IST

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बनर्जी को वामपंथी विचारधारा का बताते हुए कहा था कि भारतीय मतदाताओं ने उनकी न्यूनतम आय योजना को खारिज कर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल सिन्हा ने कहा था कि बनर्जी की अर्थशास्त्र की थ्योरी भारत में जमीनी स्तर पर नहीं चल पाई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिजीत बनर्जी पर भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा की गई टिप्पणी के बाद राज्य में आलोचनाओं का सामना कर रही पार्टी ने बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात के बाद राहत की सांस ली। भाजपा सूत्रों के मुताबिक अर्थशास्त्री के खिलाफ पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का नकारात्मक असर राज्य में हो रहा था।

अर्थशास्त्र क्षेत्र में इस साल नोबेल पुरस्कार के लिए चुने गए अभिजीत बनर्जी पर भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा की गई टिप्पणी के बाद राज्य में आलोचनाओं का सामना कर रही पार्टी ने बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात के बाद राहत की सांस ली। भाजपा सूत्रों के मुताबिक अर्थशास्त्री के खिलाफ पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का नकारात्मक असर राज्य में हो रहा था।

यहां पार्टी 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए हरसंभव प्रयास में लगी हुई है। बनर्जी के खिलाफ राज्य और केंद्र के नेताओं द्वारा की गई ‘अशोभनीय’ टिप्पणियां बंगाल के लोगों को रास नहीं आई और इसे लोगों ने इसे ‘बंगाली विरोधी’ मानसिकता के तौर पर देखा।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बनर्जी को वामपंथी विचारधारा का बताते हुए कहा था कि भारतीय मतदाताओं ने उनकी न्यूनतम आय योजना को खारिज कर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल सिन्हा ने कहा था कि बनर्जी की अर्थशास्त्र की थ्योरी भारत में जमीनी स्तर पर नहीं चल पाई हैं। इसके अलावा सिन्हा ने उनके निजी जीवन पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।

राज्य के भाजपा नेताओं ने कहा कि बनर्जी और मोदी की मंगलवार को हुई मुलाकात से बंगाल के लोगों को यह सकारात्मक संदेश गया कि पार्टी योग्य लोगों के सम्मान से भी पीछे नहीं हटती है चाहे वह आलोचक ही क्यों न हो।

भाजपा के एक नेता ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया, ‘‘ हमारे मन में भी बनर्जी के लिए काफी सम्मान है क्योंकि उन्होंने बंगाल और देश दोनों को गौरव प्रदान किया है।’’ बनर्जी मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर हैं और उन्हें अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

यह पुरस्कार उन्हें उनकी पत्नी एवं अर्थशास्त्री एस्थर डुफ्लो और माइकल क्रेमर के साथ संयुक्त रूप से दिया जाएगा। इन तीनों को वैश्विक स्तर पर गरीबी से लड़ने संबंधी शोध कार्यों के लिये 2019 के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।

मोदी ने अपने आधिकारिक आवास में बनर्जी के साथ मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित अभिजीत बनर्जी के साथ शानदार मुलाकात। मानव सशक्तिकरण के प्रति उनका जुनून स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। विभिन्न विषयों पर हमारे बीच अच्छी और गहन चर्चा हुई। भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’

मोदी ने बनर्जी के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की। नोबेल पुरस्कार के लिये चुने गये अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिन में मुलाकत में उनसे मजाक किया कि किस तरह मीडिया उनके मुख से ‘‘मोदी विरोधी’’ बात निकलवाने के प्रयास में लगा हुआ है।

टॅग्स :अभिजीत बनर्जीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?