लाइव न्यूज़ :

Nobel Prize 2019: JNU से पढ़े अर्थशास्‍त्री अभिजीत बनर्जी, उनकी पत्नी एस्थर डुफलो और माइकल क्रेमर को मिला नोबेल पुरस्‍कार

By स्वाति सिंह | Updated: October 14, 2019 16:14 IST

Nobel Prize 2019: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से पढ़े भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी, उनकी पत्नी एस्थर डुफलो और माइकल क्रेमर को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला है। उन्हें वैश्विक गरीबी को कम करने के लिए किए गए अपने कामों के लिए सम्मानित किया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देअभिजीत बनर्जी का जन्म 21 फरवरी 1961 को कोलकत्ता में हुआ था। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता, जेएनयू और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की।

भारतीय अमेरिकी अभिजीत बनर्जी को वर्ष 2019 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार फ्रांस की एस्थर डुफ्लो और अमेरिका के माइकल क्रेमर के साथ संयुक्त रूप से दिया गया है।

उन्हें यह पुरस्कार ‘वैश्विक स्तर पर गरीबी उन्मूलन के लिए किये गये कार्यों के लिये दिया गया। नोबेल समिति के सोमवार को जारी एक बयान में तीनों को 2019 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई।

बयान के मुताबिक, ‘‘ इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं का शोध वैश्विक स्तर पर गरीबी से लड़ने में हमारी क्षमता को बेहतर बनाता है। मात्र दो दशक में उनके नये प्रयोगधर्मी दृष्टिकोण ने विकास अर्थशास्त्र को पूरी तरह बदल दिया है। विकास अर्थशास्त्र वर्तमान में शोध का एक प्रमुख क्षेत्र है।’’

बनर्जी, 58 वर्ष, ने भारत में कलकत्ता विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद 1988 में उन्होंने हावर्ड विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। वर्तमान में वह मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अर्थशास्त्र के फोर्ड फाउंडेशन अंतरराष्ट्रीय प्रोफेसर हैं।

बनर्जी ने वर्ष 2003 में डुफ्लो और सेंडिल मुल्लाइनाथन के साथ मिलकर अब्दुल लतीफ जमील पावर्टी एक्शन लैब (जे-पाल) की स्थापना की। वह प्रयोगशाला के निदेशकों में से एक हैं।

बनर्जी संयुक्तराष्ट्र महासचिव की ‘2015 के बाद के विकासत्मक एजेंडा पर विद्वान व्यक्तियों की उच्च स्तरीय समिति’ के सदस्य भी रह चुके हैं।

टॅग्स :अभिजीत बनर्जीनोबेल पुरस्कार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप का सपना हुआ पूरा! वेनेजुला की नेता विपक्ष ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया नोबेल पुरस्कार

विश्वक्या वेनेजुएला के नेता मचाडो के हाथों ट्रंप को मिले शांति पुरस्कार? नोबेल इंस्टिट्यूट ने कही ये बात

विश्वमार्खेज का अद्‌भुत संसार और ट्रम्प का चर्चिल न हो पाना

विश्वNobel Prize 2025: जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को दिया जाएगा अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

विश्वनोबेल शांति पुरस्कार नहीं?, पूरी तरह से स्वस्थ हैं डोनाल्ड ट्रंप, चिकित्सक बोले- बेटेस्डा, मैरीलैंड स्थित अस्पताल में 3 घंटे रहे अमेरिकी राष्ट्रपति

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"