लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के आदेश पर रोक लगाने से इंकार किया

By शिवेंद्र राय | Updated: February 22, 2023 17:08 IST

मामले की अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद तय की गई है ऐसे में अभी कोई अंतिम निर्णय जल्दी आता नहीं दिख रहा है। फिलहाल शिवसेना का चुनाव चिन्ह धनुष और बाण शिंदे गुट के पास ही रहेंगे। उद्धव गुट बालासाहेब नाम और अभी चल रहे अस्थायी चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करता रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे को फिलहाल राहत नहीं सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के आदेश पर रोक लगाने से इंकार कियामामले की अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद होगी

नई दिल्ली: शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न एकनाथ शिंदे गुट को दिए जाने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उद्धव ठाकरे को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के आदेश पर रोक लगाने से इंकार किया है और कहा है कि इस समय स्टेज (केस के इस चरण) पर ऐसा करना संभव नहीं है। शीर्ष अदालत ने  स्पष्ट किया कि यदि कोई ऐसी कार्रवाई की जाती है जो चुनाव आयोग के आदेश पर आधारित नहीं है तो उद्धव ठाकरे खेमा कानून के अन्य उपायों का सहारा ले सकता है।

इसके अलावा कोर्ट ने शिंदे गुट को नोटिस भी जारी किया है और उद्धव गुट की तरफ से दायर की गई याचिका का जवाब देने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद होगी।

सुनवाई के दौरान शिंदे गुट के वकील नीरज किशन कौल ने कहा कि चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ उद्धव गुट की याचिका पर सुनवाई हाई कोर्ट में होनी चाहिए। सीधे सुप्रीम कोर्ट में बात रखने की इजाज़त नहीं मिलनी चाहिए। वहीं उद्धव ठाकरे की तरफ से पेश हुए वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि विधान परिषद और राज्यसभा में हमारे पास बहुमत है। 

मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग का पक्ष रखने के लिए वकील मनिंदर सिंह पेश हुए। उन्होंने चुनाव आयोग का पक्ष रखते हुए कहा कि आयोग ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से रोक न लगाने के बाद अपना काम किया। आयोग ने विस्तार से सुनवाई करने के बाद फैसला लिया है।

मामले की अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद तय की गई है ऐसे में अभी कोई अंतिम निर्णय जल्दी आता नहीं दिख रहा है। फिलहाल शिवसेना का चुनाव चिन्ह धनुष और बाण शिंदे गुट के पास ही रहेंगे। उद्धव गुट बालासाहेब नाम और अभी चल रहे अस्थायी चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करता रहेगा।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेसुप्रीम कोर्टएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रचुनाव आयोगशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति