लाइव न्यूज़ :

पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के आयात की योजना नहीं, तेजस जैसी स्वेदशी तकनीकि के विकास पर जोरः वायुसेना प्रमुख

By भाषा | Updated: October 5, 2019 10:41 IST

भदौरिया ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक तेजस एवं सुखोई विमानों को शामिल करना, स्वदेशी 'अस्त्र' को विभिन्न प्रक्षेपास्त्रों एवं यानों से एकीकृत करने और जगुआर विमान बेड़े को उन्नत करना इस योजना में शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देवायुसेना एचएएल के उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) परियोजना का पूरी तरह से समर्थन करती हैवायुसेना प्रमुख ने कहा, "पांचवीं पीढ़ी के विमान के आयात की कोई योजना नहीं है।

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के स्वदेश में विकास का पुरजोर समर्थन करते हुए शुक्रवार को कहा कि भारतीय वायुसेना इनकी लड़ाकू क्षमता को बढ़ाने के लिए एक महत्वाकांक्षी आधुनिकीकरण योजना पर काम कर रही है। भदौरिया ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक तेजस एवं सुखोई विमानों को शामिल करना, स्वदेशी 'अस्त्र' को विभिन्न प्रक्षेपास्त्रों एवं यानों से एकीकृत करने और जगुआर विमान बेड़े को उन्नत करना इस योजना में शामिल है।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा निर्मित किए जाने वाले 83 तेजस हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) के मूल्य निर्धारण के मुद्दे को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है और अनुबंध पर जल्द ही हस्ताक्षर होने की संभावना है। पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान (एफजीएफए) पर उन्होंने कहा कि वायुसेना एचएएल के उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) परियोजना का पूरी तरह से समर्थन करती है और इस तरह के किसी भी विमान को आयात करने की कोई योजना नहीं है।

उन्होंने कहा, "पांचवीं पीढ़ी के विमान के आयात की कोई योजना नहीं है। एएमसीए परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। हम इसे पूरा समर्थन देते हैं। यह कार्यक्रम शुरु हो चुका है।"

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय वायुसेना ‘‘अल्प सूचना’’ पर लड़ने के लिए तैयार है और पाकिस्तान की ओर से किसी भी आतंकवादी हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादी समूहों द्वारा कथित तौर पर सीमा पर स्थित क्षेत्रों में ड्रोनों से हथियारों को गिराये जाने को एक ‘‘नये खतरे’’ के रूप में वर्णित किया और हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की घटनाओं से निपटने के लिए ‘‘कार्रवाई’’ करने की प्रतिबद्धता जताई।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सतेजस लड़ाकू विमान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एयर पॉवर को मजबूत बनाने में आत्मनिर्भरता और कुशल रखरखाव अहम' : मेंटेनेंस कमांड के प्रमुख एयर मार्शल यल्ला उमेश का कथन

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार