लाइव न्यूज़ :

'बीजेपी देश में चला रही है 'तुगलकी राज', किसी को आजादी का अधिकार नहीं', केंद्र पर ममता बनर्जी ने बोला हमला

By रुस्तम राणा | Updated: May 19, 2022 17:05 IST

ममता बनर्जी ने कहा, टीएमसी मां माटी मानुष की पार्टी है। यह बीजेपी की पार्टी नहीं है जो देश में 'तुगलकी राज' चला रही है, वे एक केंद्रीय एजेंसी के जरिए 'तुगलगी कांड' चला रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपपश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा- बीजेपी ने सारे अधिकार खत्म कर दिए हैं।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी पर हमला बोला है। झाड़ग्राम में एक जन सभा को संबोधित करते हुए बंगाल की सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में तुगलकी राज चला रही है। लोगों को आजादी का अधिकार नहीं है।

ममता बनर्जी ने कहा, टीएमसी मां माटी मानुष की पार्टी है। यह बीजेपी की पार्टी नहीं है जो देश में 'तुगलकी राज' चला रही है, वे एक केंद्रीय एजेंसी के जरिए 'तुगलगी कांड' चला रहे हैं। किसी को आजादी का अधिकार नहीं, बीजेपी ने सारे अधिकार खत्म कर दिए हैं।

उन्होंने कहा, महत्वपूर्ण संस्थानों में भाजपा के लोगों के अलावा कोई भी नहीं जा सकता। मैं धीरे-धीरे चैप्टर खोलूंगी जोकि मैंने अभी तक नहीं खोला। साथ ही ममता बनर्जी ने यह का कि बीजेपी बल से टीएमसी को नहीं झुका सकती है।

इसके अलावा सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उस पर राजनीतिक बदले के लिए संघीय एजेंसियों का ‘दुरुपयोग’ करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, नियुक्तियों में विसंगतियों को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। अगर किसी ने कुछ गलत किया है, तो कानून अपना काम करेगा। किन्तु, यह दुष्प्रचार अभियान बंद होना चाहिए। वाम मोर्चे की सरकार के दौरान एक कागज के टुकड़े पर नाम लिखकर देने से ही नौकरी मिल जाती थी। मैं इन अनियमितताओं का जल्द खुलासा करूंगी।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों की नियुक्तियों में पाई गई कथित गड़बड़ियों को लेकर सीबीआई ने राज्य के मंत्री पार्थ चटर्जी से बुधवार की शाम को तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर चटर्जी सीबीआई के अधिकारियों के सामने पेश हुए थे। 

टॅग्स :Mamta BanerjeeWest BengalBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम