लक्षद्वीप की मुस्लिम आबादी की देशभक्ति पर कोई भी संदेह नहीं कर सकता :राजनाथ

By भाषा | Published: October 2, 2021 08:36 PM2021-10-02T20:36:19+5:302021-10-02T20:36:19+5:30

No one can doubt the patriotism of the Muslim population of Lakshadweep: Rajnath | लक्षद्वीप की मुस्लिम आबादी की देशभक्ति पर कोई भी संदेह नहीं कर सकता :राजनाथ

लक्षद्वीप की मुस्लिम आबादी की देशभक्ति पर कोई भी संदेह नहीं कर सकता :राजनाथ

कवरत्ती, दो अक्टूबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि दुनिया में कोई भी व्यक्ति लक्षद्वीप में मुस्लिम आबादी या अन्य निवासियों की देशभक्ति पर संदेह करने या सवाल उठाने का साहस नहीं कर सकता है क्योंकि इन्होंने संकट पैदा करने वाले या देश के खिलाफ वहां लोगों को भड़काने वाली भारत विरोधी ताकतों की कोशिशों को नाकाम किया है।

सिंह ने महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती पर अपने संबोधन के दौरान कहा, ‘‘धरती पर कोई भी व्यक्ति लक्षद्वीप में मुस्लिम आबादी की देशभक्ति पर संदेह करने का साहस नहीं कर सकता है। कोई भी व्यक्ति लक्षद्वीप के लोगों की देशभक्ति पर सवाल खड़े नहीं कर सकता है।’’

वह यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: No one can doubt the patriotism of the Muslim population of Lakshadweep: Rajnath

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे