लाइव न्यूज़ :

अंडमान-निकोबार में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया सामने

By भाषा | Updated: March 7, 2021 09:48 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, सात मार्च अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 5,024 बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि द्वीप समूह में वर्तमान में सात मरीजों का उपचार चल रहा है और कुल 4,955 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

उपचाराधीन सभी सात मरीज दक्षिण अंडमान जिले से हैं, जबकि अन्य दो जिले उत्तर और मध्य अंडमान-निकोबार कोविड-19 से मुक्त हैं।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं होने से मरने वालों की संख्या 62 बनी हुई है।

अब तक 2,78,437 नमूनों की जांच हुई है और संक्रमण दर 1.80 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि विमानों से आने वाले सभी यात्रियों को द्वीप समूह में प्रवेश से पहले आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखानी होगी, जिसमें उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि की गई हो।

इस बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, केंद्रशासित प्रदेश में शुक्रवार तक कुल 8,858 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चा के कर्मियों का टीकाकरण हुआ।

बुलेटिन के अनुसार 3,061 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चा के कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी। गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 साल से अधिक उम्र के 1,255 लोगों को भी टीके दिए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

क्रिकेट16 गेंद… और तूफान! हार्दिक पांड्या ने SA के खिलाफ मचा दिया कोहराम

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटIND vs SA, 5th T20I: तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाई 6वीं फिफ्टी, 42 गेंदों में खेली 73 रनों की पारी

क्राइम अलर्ट7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क?, शिखर धवन-सुरेश रैना के बाद युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, मिमी चक्रवर्ती और सोनू सूद पर एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच

भारतNagpur Solar Plant: पानी की टंकी गिरने से 6 लोगों की मौत