लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में लगातार तीन दिन से कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: August 28, 2021 10:51 IST

Open in App

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में लगातार तीन दिन से कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के अभी तक 7,560 मामले सामने आए हैं। एक और संक्रमित व्यक्ति के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,428 हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश में अब केवल तीन लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और ये सभी दक्षिण अंडमान जिले में उपचाराधीन हैं। अन्य दो जिले उत्तर एवं मध्य अंडमान तथा निकोबार कोविड-19 से मुक्त हैं। केन्द्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 129 ही है। यहां अभी तक 4,82,951 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गयी है और संक्रमण दर 1.57 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अभी तक कुल 3,55,383 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। इनमें से 2,51,181 लोगों को पहली और 1,04,202 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन