लाइव न्यूज़ :

अंडमान और निकोबार में लगातार चौथे दिन कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: August 29, 2021 10:17 IST

Open in App

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में महामारी के मामलों की संख्या 7,560 पर बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत न होने के कारण मृतकों की संख्या 129 पर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि अंडमान और निकोबार में कोविड-19 के तीन मरीजों का इलाज चल रहा है और 7,428 लोग इस बीमारी से अभी तक उबर चुके हैं। अभी तक 3,59,749 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है जिनमें से 1,04,928 ने दोनों खुराक ले ली हैं। अंडमान और निकोबार प्रशासन ने कोविड-19 का पता लगाने के लिए अभी तक 4.84 लाख से अधिक नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.56 प्रतिशत दर्ज की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचेन्नई और कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर के लिए यात्री जहाज सेवा शुरू करने की मांग

भारततकनीकी गड़बड़ी के कारण हड्डो जेटी लौटा 400 यात्रियों को ले जा रहा पोत

भारतअंडमान और निकोबार में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब