लाइव न्यूज़ :

बिहार: समान नागरिक संहिता पर बीजेपी और जदयू आमने-सामने, एक ने लागू करने की मांग की तो दूसरे ने किया इनकार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 25, 2022 16:25 IST

जदयू ने अपना रुख साफ करते हुए विधान पार्षद सह पार्टी के संसदीय दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में समान नागरिक संहिता की आवश्यकता नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा कोटे से मंत्री ने कहा- बिहार सहित पूरे देश में लागू हो समान नागरिक संहिताउपेंद्र कुशवाहा ने कहा- बिहार में समान नागरिक संहिता की आवश्यकता नहीं

पटना:बिहार में भाजपा व जदयू कई मुद्दों पर एक-दूसरे के आमने-सामने आते रहे हैं। भाजपा बिहार में कानून-व्‍यवस्‍था के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरती रही है। ताजा मामला समान नागरिक संहिता (uniform civil code) का है। भाजपा कोटे से सूबे के मंत्री जनक राम पूरे बिहार सहित देश में समान नागरिक संहिता लागू करने के पक्ष में हैं। 

वहीं, इसे लेकर जदयू ने अपना रुख साफ करते हुए विधान पार्षद सह पार्टी के संसदीय दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में समान नागरिक संहिता की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने दो-टूक कहा कि बिहार में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार है और उनके मुख्‍यमंत्री रहते किसी भी कीमत पर समान नागरिक संहिता को लागू करने का सवाल ही नहीं है। 

कुशवाहा ने कहा कि बिहार में समान नागरिक संहिता लागू नहीं होगा। देश में अलग-अलग धर्म के लोग रहते हैं। अभी जो व्यवस्था है, वह ठीक है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार है। सब को पता है कि कई मसलों पर जदयू की राय भाजपा से अलग है। समान नागरिक संहिता से परेशानी क्या है? इस सवाल पर जदयू नेता ने कहा कि आखिर इसकी जरूरत क्या है? 

कुशवाहा ने कहा कि बिहार में समान नागरिक संहिता की जरूरत पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश संविधान से चल रहा है और आगे भी उसी से चलेगा। एनडीए की सरकार में इस बड़े मुद्दे पर जदयू अकेले कैसे फैसला कर सकता है? इसपर कुशवाहा ने दो-टूक कहा कि उनकी पार्टी अपनी नीतियों से समझौता नहीं कर सकती।

यहां बता दें कि भोजपुर के जगदीशपुर में वीर कुंवर सिंह विजयोत्‍सव समारोह के दौरान पूर्व उपमुख्‍यमंत्री व भाजपा के राज्‍यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा था कि गृहमंत्री अमित शाह ने कह दिया है कि भाजपा शासित राज्यों में समान नागरिक संहिता को लागू किया जाएगा। 

यही नहीं केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी बिहार में समान नागरिकता संहिता लागू करने बात कही थी। उनका कहना था कि ऐसे कानून की जरूरत इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए है कि हमारी जनसंख्या का घनत्व पहले ही उससे ज्यादा है, जितना हम संभाल सकते हैं। उन्होंने कहा था कि यह राजनीतिक नहीं सामाजिक मुद्दा है।

टॅग्स :बिहारBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट