लाइव न्यूज़ :

लालू यादव ने कहा, एक हफ्ते में तीन से ज्यादा लोगों को नहीं मिलने दे रहे जेलर, जज ने दिया ये जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 11, 2018 09:36 IST

लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले से जुड़े देवघर ट्रेजरी मामले में साढ़े तीन साल की सजा काट रहे हैं।

Open in App

चारा घोटाले से जुड़े देवघर ट्रेजरी मामले में साढ़े तीन साल की सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बुधवार (10 जनवरी) को जमानत मांगी जिससे सीबीआई की विशेष अदालत के जज शिवपाल सिंह ने ठुकरा दिया। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने न्यायाधीश से जेल में मुलाकात करने वाली की संख्या में छूट देने की गुजारिश की जिसे अदालत ने स्वीकार नहीं किया। लालू प्रसाद रांची की बिरसा मुण्डा जेल में कैद हैं। लालू यादव ने अदालत से कहा कि जेलर ने उनके कहा है कि एक हफ्ते में उनसे केवल तीन लोग मुलाकात कर सकते हैं। न्यायाधीश ने लालू प्रसाद की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कानून बनाने का अधिकार विधायिका के पास है। हालांकि न्यायाधीश ने एक अन्य मामले में लालू प्रसाद यादव की इच्छा का ख्याल रखा।

मकर संक्रांति का समय हो और लालू यादव का दही-चूड़ा के प्रति प्रेम सामने न आये, ऐसा हो ही नहीं सकता है। पिछले साल लालू यादव के पटना आवास पर दो दिनों तक दही-चूड़ा का भोज चला था, लेकिन इस साल का नजारा कुछ और ही है। इस बार लालू जेल में हैं, फिर भी उनका दही-चूड़ा प्रेम जाग गया। दरअसल, लालू बुधवार को डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत में पेश हुए। पेशी के दौरान कोर्ट में लालू ने कहा कि मकर सक्रांति आ गई है। फ्री होते तो हम लोग सक्रांति के दिन चूड़ा-दही खाते, सर।

वहीं, लालू की इस बात पर जज ने भी उसी अंदाज में जवाब देते कहा कि हम यहीं व्यवस्था करा देंगे। कितना दही चाहिए। जज शिवपाल सिंह ने कहा कि वो सनिश्चित करेंगे कि जेल के अंदर आपके लिए दही चूड़ा का इंतजाम हो जाए. हालांकि, लालू यादव ने हजारीबाग के ओपन जेल जाने में अपनी असमर्थता जाहिर की और कहा कि वहां पर सुरक्षा का मुद्दा हो सकता है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवचारा घोटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए