लाइव न्यूज़ :

नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने पर जयराम रमेश ने कहा, "मोदी चाहे जितने हमले नेहरू पर करें, उनकी विरासत को नहीं मिटा पाएंगे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 16, 2023 15:00 IST

कांग्रेस पार्टी ने नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम आधिकारिक तौर पर बदले जाने और उसे प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी किए जाने पर कड़ा एतराज जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी ने नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम बदले जाने पर एतराज जतायाकांग्रेस ने कहा पीएम मोदी का एजेंडा है कि वो नेहरूवादी विरासत को बर्बाद कर देंगे मोदी चाहे जितने हमले नेहरू पर करें बावजूद उसके दुनिया के सामने उनकी विरासत जीवित रहेगी

नयी दिल्ली:कांग्रेस पार्टी ने नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम आधिकारिक तौर पर बदले जाने और उसे प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी किए जाने पर कड़ा एतराज जताया है। कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केवल एक ही एजेंडा है और वो नेहरूवादी विरासत को नकारना, उसे विकृत करना, बदनाम करना और नष्ट करना चाहते हैं।

सबसे बड़ी विपक्षी दल ने मोदी सरकार को घेत हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहे जितने हमले नेहरू पर करें बावजूद उसके दुनिया के सामने उनकी विरासत जीवित रहेगी और वह आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "आज एक और प्रतिष्ठित संस्थान को एक नया नाम मिला है। विश्व प्रसिद्ध नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (एनएमएमएल) अब प्रधानमंत्री स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय (पीएमएमएल) बन गया है।"

उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी के पास जटिलताओं से भरे भय और असुरक्षा का एक बड़ा बंडल है, खासकर जब भी हमारे पहले और सबसे लंबे समय तक रहे प्रधानमंत्री की बात आती है। उनके पास नेहरू और नेहरूवादी विरासत को नकारने, विकृत करने, बदनाम करने और नष्ट करने का एक सूत्रीय एजेंडा है।"

जयराम रमेश ने कहा, "उन्होंने (मोदी) एन (नेहरू) को मिटा दिया है और उसकी जगह पी (प्रधानमंत्री) डाल दिया है। वह पी वास्तव में क्षुद्रता और चिढ़ का है।"

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन वह स्वतंत्रता आंदोलन में नेहरू के विशाल योगदान और भारत के लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, वैज्ञानिक और उदार निर्माण की नींव में उनकी महान उपलब्धियों को कभी नहीं छीन सकते हैं।"

मालूम हो कि बीते मंगलावर को स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (पीएमएमएल) सोसायटी के उपाध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश ने जानकारी दी कि तीन मूर्ति भवन स्थित नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी कर दिया गया है।

लुटियंस दिल्ली की प्रमुख इमारतों में शामिल तीन मूर्ति भवन अंग्रेजों के वक्त में भारत के कमांडर इन चीफ का आधिकारिक आवास हुआ करता था। साल 1948 में ब्रिटिश भारत के अंतिम कमांडर इन चीफ के जाने के बाद से भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू बतौर देश के पहले प्रधानमंत्री तीन मूर्ति भवन में रहने के लिए गये और साल 1964 में अपने मृत्यु तक वो इसी आवास में रहे।

इस कारण से साल 1948 से लेकर 1964 तक तीन मूर्ति भवन देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का आधिकारिक आवास था, जिसे उनकी मृत्यु के बाद स्मारक और संग्रहालय मे बदल दिया गया था।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरूनरेंद्र मोदीकांग्रेसBJPमोदी सरकारJairam Ramesh
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए