लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन सीमा पर पिछले 6 महीने में किसी घुसपैठ की सूचना नहीं, केंद्र सरकार ने संसद में कहा

By विनीत कुमार | Updated: September 16, 2020 12:39 IST

भारत-चीन सीमा पर पिछले 6 महीने में किसी घुसपैठ की सूचना नहीं है। ये जानकारी सरकार की ओर से बुधवार को राज्य सभा में दी गई। हालांकि, पाकिस्तान की ओर कई बार घुसपैठ की कोशिश की बात जरूर सरकार ने कही है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार की ओर से राज्य सभा में कहा गया- भारत-चीन सीमा पर 6 महीने में घुसपैठ की सूचना नहींपाकिस्तान की ओर से कई बार घुसपैठ की कोशिश, सबसे अधिक अप्रैल में 24 बार हुई कोशिश

गृह मंत्रालय की ओर से बुधवार को राज्य सभा में कहा गया कि पिछले 6 महीनों में चीन की ओर से कोई घुसपैठ भारतीय सीमा में नहीं हुई। गृह राज्य मंत्री (MoS) नित्यानंद राय ने एक लिखित जवाब के जरिए ये बातें कही। गृह मंत्रालय की ओर से ये जवाब बीजेपी से राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवार के एक सवाल पर आया है।

केंद्र सरकार की ओर से जवाब उस समय आया है जब पिछले कुछ महीनों से पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने हैं। साथ ही झड़प और गोलियां चलने की भी खबरें आ चुकी हैं।

 

भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से फरवरी में शून्य, मार्च में चार, अप्रैल में 24, मई में आठ, जून में शून्य और जुलाई में 11 बार घुसपैठ की कोशिश की गई है।

चीन मुद्दे पर राजनाथ सिंह भी दे चुके हैं संसद में बयान

इससे पहले मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा को लद्दाख में चीन से जारी गतिरोध के बारे में जानकारी दी। राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में घुसपैठ शब्द का इस्तेमाल तो नहीं किया था लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि चीनी सैनिकों ने 1993-96 के समझौते की अवहेलना की। 

राजनाथ ने कहा कि भारत ने हमने चीन को कूटनीतिक और सैन्य चैनलों से अवगत करा दिया है कि यथास्थिति को एकतरफा तरीके से बदलने का प्रयास कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सिंह ने कहा कि मौजूदा स्थिति के अनुसार चीनी सेना ने एलएसी के अंदर बड़ी संख्या में जवानों और हथियारों को तैनात किया है और क्षेत्र में दोनों देशों के सैनिकों के बीच टकराव के अनेक बिंदु हैं। 

साथ ही उन्होंने कहा, ‘हमारी सेना ने भी जवाबी तैनातियां की हैं ताकि देश के सुरक्षा हितों का पूरी तरह ध्यान रखा जाए। हमारे सशस्त्र बल इस चुनौती का डटकर सामना करेंगे। हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है।’ 

टॅग्स :राज्य सभालोकसभा संसद बिलचीनभारतीय सेनाराजनाथ सिंहलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो