लाइव न्यूज़ :

Delhi-ncr Pollution: जहरीली हवा से आने वाले दिनों में राहत के आसार नहीं, एक्यूआई 300 पार

By धीरज मिश्रा | Updated: October 28, 2023 11:10 IST

दिल्ली में एक्यूआई शनिवार को 303 दर्ज किया गया है। ऐसे में दिल्ली के लोगों की सांस पर संकट बना हुआ है। नोएडा में हालात ठीक नहीं हैं। यहां पर भी हवा की गुणवत्ता में गिरावट देखी गई है। यहां दिल्ली से भी अधिक एक्यूआई 361 दर्ज किया गया है। जिसे बहुत खराब श्रेणी में माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-एनसीआर में गुणवत्ता लगातर खराब हो रही हैवायु प्रदूषण को रोकने के लिए रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान शुरू दिल्ली में 2500 से अधिक पराली जलाने के मामले सामने आए

Delhi-ncr-Pollution: दिल्ली, एनसीआर की हवा जहरीली हो गई है और आने वाले दिनों में इससे राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। वायु गुणवत्ता लगातर खराब हो रही है। दिल्ली में एक्यूआई शनिवार को 303 दर्ज किया गया है। ऐसे में दिल्ली के लोगों की सांस पर संकट बना हुआ है। नोएडा में हालात ठीक नहीं हैं। यहां पर भी हवा की गुणवत्ता में गिरावट देखी गई है।

यहां दिल्ली से भी अधिक एक्यूआई 361 दर्ज किया गया है। जिसे बहुत खराब श्रेणी में माना जाता है। हालांकि दिल्ली नोएडा की तुलना में गुरुग्राम में हालात थोड़े ठीक हैं। यहां एक्यूआई 193 दर्ज किया गया है। वहीं शुक्रवार को भी तीन शहरों की हवा गुणवत्ता खराब रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में 261, नोएडा में 220 और गुरुग्राम में 224 एक्यूआई दर्ज किया गया।

दिल्ली में 13 प्वाइंट का जिक्र करते हुए बीते कुछ दिनों पहले पर्यावरण मंत्री ने कहा था कि यहां सबसे अधिक प्रदूषण हैं। वहीं सीपीसीबी के डेटा के अनुसार, सुबह 8 बजे आनंद विहार में एक्यूआई 358, बवाना में 331, बुराड़ी 337, द्वारका में 331, जहांगीरपुरी में 361 मुंडका में 361, पंजाबी बाग में 331 था। इसके अलावा नेहरू नगर में 333 एक्यूआई दर्ज किया गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस साल अब तक 2500 से ज्यादा पराली जलाने के मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में जाने के पीछे पराली भी मुख्य कारण रहता है। 

ग्रेप को दूसरा चरण जारी

दिल्ली में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान(ग्रेप) का दूसरा चरण लागू कर दिया है। इस कड़ी में सरकार ने रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान की शुरुआत भी कर दी है। इस अभियान को 26 अक्टूबर को शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत लोगों को समझाया जाएगा कि वह रेड लाइट ऑन पर गाड़ी ऑफ रखे। सरकार का मानना है कि इससे ईधन से निकलने वाले प्रदूषण पर रोक लगाई जा सकती है। 

टॅग्स :दिल्लीEnvironment DepartmentEnvironment MinistryGopal Rai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी