लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ‘बुलबुल’ के लिए केंद्र से अभी तक कोई आर्थिक मदद नहीं मिली: ममता बनर्जी 

By भाषा | Updated: December 2, 2019 15:29 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “चक्रवात ‘बुलबुल’ के राज्य से टकराने के एक दिन बाद राज्य की मदद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से ट्वीट किए जाने के बावजूद हमें केंद्र सरकार से आज तक एक पैसा नहीं मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय टीम को 23,000 करोड़ रुपये का एक अनुमान दिया गया था।केंद्र की तरफ से कोई निधि प्राप्त नहीं हुई है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आश्वासन के बावजूद चक्रवात ‘बुलबुल’ से प्रभावित इलाकों के लिए राज्य को केंद्र की तरफ से कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है।

ममता ने राज्य विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान बोल रहीं थी। वह पश्चिम बंगाल के तीन तटीय जिलों में चक्रवात ‘बुलबुल’ के कारण हुई तबाही के पैमाने को लेकर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे रही थीं। ममता ने कहा, “चक्रवात ‘बुलबुल’ के राज्य से टकराने के एक दिन बाद राज्य की मदद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से ट्वीट किए जाने के बावजूद हमें केंद्र सरकार से आज तक एक पैसा नहीं मिला है।

हालांकि, मदद के लिए गृह मंत्री ने भी ट्वीट किया था।” मुख्यमंत्री ने कहा कि नुकसान के परिमाण का आकलन करने तीन जिलों के दौरे पर आई केंद्रीय टीम को 23,000 करोड़ रुपये का एक अनुमान दिया गया था लेकिन केंद्र की तरफ से कोई निधि प्राप्त नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रवात के कारण 14 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि बर्बाद हुई और प्राकृतिक आपदा में करीब 15 लोगों ने अपनी जान गंवाई। किसानों की मदद के लिए राज्य के वित्त विभाग से 1,200 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई। ममता ने कहा कि राज्य सरकार पान के पत्तों की खेती करने वाले प्रत्येक किसान को 5,000 रुपये देगी, जिन्होंने इस चक्रवात में बड़ा नुकसान झेला है। भाषा नेहा रंजन रंजन

विधानसभा उपचुनावों में जीत का जश्न मनाने के लिए ‘थैंक्सगिविंग’ रैलियां निकालेंगी ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह हाल ही में हुए उपचुनावों में तीनों सीटों पर अपनी पार्टी की जीत का जश्न मनाने के लिए खड़गपुर सदर, करीमपुर और कालियागंज विधानसभा क्षेत्रों में ‘‘थैंक्सगिविंग’’ कार्यक्रम आयोजित करेंगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह खड़गपुर सदर से शुरुआत करेंगी जो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के मेदिनीपुर से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई थी।

टीएमसी के प्रदीप सरकार ने पिछले सप्ताह हुए उपचुनावों में भाजपा को हराकर खड़गपुर सदर सीट से जीत दर्ज की। बनर्जी ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में थैंक्सगिविंग कार्यक्रम आयोजित करूंगी। पहला कार्यक्रम नौ दिसंबर को खड़गपुर में होगा।’’ टीएमसी प्रमुख के करीबी सूत्रों ने बताया कि पार्टी 14 दिसंबर को करीमपुर में रैली निकालेगी। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीमोदी सरकारबुलबुल तूफानकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो