लाइव न्यूज़ :

महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला से बड़ा देशभक्त कोई नहीं- राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा

By शिवेंद्र राय | Updated: July 9, 2022 15:41 IST

विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा जम्मू कश्मीर पहुंचे और नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के घर पर महबूबा मुफ्ती सहित कई नेताओं से मुलाकात की। इस बैठक के बाद सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस की और अपनी बाते रखी।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं यशवंत सिन्हाद्रौपदी मुर्मू से है यशवंत सिन्हा का मुकाबलाराजग की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं द्रौपदी मुर्मू

गुपकर: राष्ट्रपति चुनाव नजदीक हैं। विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा इन दिनों देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर अपने लिए समर्थन जुटा रहे हैं। इसी क्रम में यशवंत सिन्हा जम्मू-कश्मीर पहुंचे और वहां महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की। मुलाकात के बाद यशवंत सिन्हा ने प्रेस कांफेंस भी की और कहा कि फारूक साहब, महबूबा जी सहित जो भी लोग यहां मौजूद हैं, देश में उनसे बड़ा कोई देशभक्त नहीं है। यशवंत सिन्हा ने आगे कहा कि अगर ये देशभक्त नहीं हैं, तो हममें से किसी को भी अपने देश के प्रति देशभक्ति का दावा करने का अधिकार नहीं है।

दरअसल नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ फारूख अब्दुल्ला ने अपने आवास पर एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती सहित कांग्रेस और माकपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। इसी बैठक में हिस्सा लेने के बाद विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, "अगर मैं चुना जाता हूं तो मेरी प्राथमिकताओं में से एक, सरकार से कश्मीर मुद्दे को स्थायी रूप से हल करने और शांति, न्याय, लोकतंत्र, सामान्य स्थिति बहाल करने और जम्मू-कश्मीर के प्रति शत्रुतापूर्ण विकास को समाप्त करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आग्रह करूंगा।"

द्रौपदी मुर्मू से होगा मुकाबला

राष्ट्रपति पद के लिए यशवंत सिन्हा का मुकाबला द्रौपदू मुर्मू से है। इस चुनाव में राजग उम्मीदवार होने के कारण द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। मुर्मू भी फिलहाल देश भर में दौरा कर के खुद के लिए ज्यादा से ज्यादा समर्थन जुटा रही हैं।

कौन हैं द्रौपदी मुर्मू

भाजपा और राजग की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित की गईं द्रौपदी मुर्मू पूर्व में ओडिशा सरकार में मंत्री और झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। ओडिशा के जनजाति-बहुल जिले मयूरभंज के एक सुदूर गांव में एक जनजातीय परिवार में जन्मी द्रौपदी राजनीति में आने से पहले एक सामान्य क्लर्क और शिक्षिका के रूप में कार्य कर चुकी हैं।

टॅग्स :यशवंत सिन्हाफारूक अब्दुल्लामहबूबा मुफ़्तीBJPद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी