लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्रालय ने लिया एक्शन, तबलीगी जमात से जुड़े 2200 विदेशी को किया ब्लैकलिस्ट, 10 साल तक नहीं आ पाएंगे भारत

By अनुराग आनंद | Updated: June 4, 2020 17:12 IST

तबलीगी जमात से ताल्‍लुक रखने वाले 2200 विदेशियों के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है।

Open in App
ठळक मुद्दे पर्यटक वीजा पर तबलीगी गतिविधियों में लिप्‍त पाए जाने के कारण 960 विदेशियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।दिल्ली पुलिस ने कहा है कि दिल्ली हिंसा से निजामुद्दिन मरकज का भी कनेक्शन है।

नई दिल्ली: देश में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इसी बीच खबर है कि भारत सरकार ने तबलीगी जमात से जुड़े 960 विदेशियों के भारत आने पर रोक लगा दी है। नरेंद्र मोदी सरकार ने जमात से जुड़े इन सभी पर 10 साल के लिए प्रतिबंध लगाया है। 

तबलीगी जमात से ताल्‍लुक रखने वाले 2200 विदेशियों के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। उक्‍त सभी विदेशियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। इन पर यह कार्रवाई विदेशी कानून 1946 (Foreigners Act 1946) एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 (Disaster Management Act 2005) के प्रावधानों को तोड़ने के आरोप में की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पर्यटक वीजा पर तबलीगी गतिविधियों में लिप्‍त पाए जाने के कारण 960 विदेशियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। पिछले दिनों ही इन सभी का भारतीय वीजा भी रद कर दिया गया था। 

पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली पुलिस और अन्य सम्बंधित राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को भारत के कानून की धज्जियां उड़ाने वाले इन 2200 विदेशियों के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्यवाई करने के भी निर्देश दिए गए थे।

इसके अलावा, एनडीटीवी रिपोर्ट की मानें तो उत्तर पूर्वी दिल्ली के शिव विहार इलाके में राजधानी पब्लिक स्कूल में 24 फरवरी को हुए हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस की एसआईटी ने बुधवार को चार्जशीट पेश की थी। अब जांच में पता चला है कि दिल्ली हिंसा से निजामुद्दिन मरकज का भी कनेक्शन है।

राजधानी स्कूल के मालिक फैजल फारूक और मौलाना साद के फंड मैनेजर के बीच अहम रिश्ते हैं। मौलाना साद का एक रिश्तेदार भी फैजल के संपर्क में था। दंगे के दिन भी साद के करीबी और फैजल के बीच बात हुई थी।

क्राइम ब्रांच को शक है कि मरकज का पैसा फैजल के माध्यम से जायदाद में लगाया गया। फैजल के माध्यम से दंगाइयों में पैसे बांटने की जांच भी जारी है। इसके अलावा, दंगाइयों ने राजधानी पब्लिक स्कूल की छत पर बड़े पैमाने पर तेजाब, ईंटें, पत्थर, पेट्रोल और बम इकट्ठे कर लिए थे। पुलिस को जांच में ये सारे सबूत मिले हैं।

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीतबलीगी जमातनिज़ामुद्दिन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम