लाइव न्यूज़ :

अपहरण के आरोपी कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को लेकर घिरी बिहार सरकार, नीतीश ने कहा- मुझे जानकारी नहीं

By शिवेंद्र राय | Updated: August 17, 2022 15:21 IST

कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को लेकर बिहार की नई सरकार लगातार घिरती जा रही है। बिहार के मोकामा से आने वाले कार्तिकेय सिंह राजद के एमएलसी हैं। उन पर साल 2014 के राजीव रंजन अपहरण मामले में केस दर्ज है और वारंट भी जारी है। लेकिन जिस दिन कार्तिकेय सिंह को सरेंडर करना था उसी दिन उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देअपहरण के मामले में आरोपी हैं बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंहकार्तिकेय सिंह मोकामा से राजद के एमएलसी हैंमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मामले से पल्ला झाड़ा

पटना: हाल ही में बिहार में नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। लेकिन अब बिहार के नए कानून मंत्री पर विवाद छिड़ गया है। राजद कोटे से एमएलसी कार्तिकेय सिंह को को मंत्री बनाया गया और उन्हें कानून मंत्रालय सौंपा गया। लेकिन बिहार के नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह अपहरण के एक मामले में आरोपी हैं और उनके खिलाफ वारंट भी जारी है। भाजपा अब इस मामले में नई सरकार पर हमलावर है और जंगलराज के दोबारा वापस आने की बात कह रही है। वहीं नीतीश कुमार ने कहा है कि वह कार्तिकेय सिंह के आपराधिक इतिहास के बारे में कुछ नहीं जानते। 

कार्तिकेय सिंह के खिलाफ 16 अगस्त को अदालत में सरेंडर करने का वारंट जारी किया गया था। लेकिन इसी दिन कार्तिकेय सिंह नीतीश कुमार के मंत्री के रूप में शपथ ले रहे थे। इस मामले पर भाजपा नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दबाव में काम कर रहे हैं। सुशील मोदी ने नीतीश से कार्तिकेय सिंह को बर्खास्त करने की मांग की है। सुशील मोदी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कभी भी नीतीश कुमार को धोखा देकर खुद मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

बता दें कि कार्तिकेय सिंह को बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का करीबी माना जाता है।  कार्तिकेय सिंह ने एमएलसी चुनावों में जदयू के प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की थी। कभी पेशे से शिक्षक रहे कार्तिकेय सिंह को मोकामा में  मास्टर साहब के नाम से जाना जाता है। कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्री बनाए जाने पर भाजपा की बिहार इकाई ने अनंत सिंह के साथ उनकी तस्वीर साझा कर महागठबंधन सरकार पर तंज कसा है।

बता दें कि जिस मामले में कार्तिकेय सिंह के खिलाफ अदालत ने वारंट जारी किया है वह केस साल 2014 के राजीव रंजन अपहरण मामले से जुड़ा हुआ है। हालांकि, वारंट जारी होने के बाद भी कार्तिकेय सिंह ने न ही आत्मसमर्पण किया और न ही जमानत ली। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारतेजस्वी यादवआरजेडीBJPसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?