लाइव न्यूज़ :

Nitish Kumar: ...'सॉरी, रामविलास जी के बेटे को वोट दीजिए', नीतीश की फिर फिसली जुबान

By धीरज मिश्रा | Updated: May 11, 2024 17:54 IST

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर धुआंधार चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान फिर फिसली हाजीपुर में चिराग की जगह रामविलास पासवान के लिए मांगने लगे वोट गलती का अहसास हुआ तो कहा, चिराग पासवान को वोट दीजिए

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर धुआंधार चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। लेकिन, नीतीश कुमार के भाषण के दौरान उनकी जुबान फिसल जाती है। ताजा मामला बिहार के हाजीपुर लोकसभा सीट से है। यहां से एनडीए के उम्मीदवार चिराग पासवान के समर्थन में नीतीश कुमार जनसमर्थन जुटाने के लिए आए। नीतीश ने जोरदार भाषण दिया। लेकिन, उनसे एक गलती हो गई कि वह लोगों से अपील करने लगे कि वह राम विलास पासवान को वोट करे।

जबकि, वोट मांगना था चिराग पासवान के लिए। चिराग के पिता रामविलास पासवान की मौत साल 2020 में हुई थी। हालांकि, जैसे ही सीएम नीतीश को इस भूल का अहसास हुआ उन्हें तुरंत इसका सुधार किया। उन्होंने कहा कि सॉरी, रामविलास जी के बेटे चिराग पासवान को वोट दीजिए। जो हाजीपुर से लड़ रहे हैं। जिस सीट का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ पासवान नौ बार कर चुके हैं।

सीएम नीतीश ने कहा कि अभी तो नौजवान हैं, ये आगे बढ़ेगा और खूब काम करेगा। यहां जानकारी के बताते चले कि सीएम नीतीश की जुबान पहली बार नहीं कि फिसली हो, इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में वह कह बैठे थे कि इस बार 400 नहीं 4 हजार एमपी जीतेंगे। यहां बताते चले कि हाजीपुर लोकसभा सीट से पशुपति पारस वर्तमान में सांसद हैं। जिस पर छह सप्ताह से चल रहे लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।

नामांकन के दौरान भावुक हुए थे चिराग पासवान

हाजीपुर सीट से नामांकन के दौरान चिराग पासवान भावुक हुए थे। उनके नामांकन के दौरान उनकी मां उनके साथ थी। चिराग ने कहा था कि मैं अपने पिता को बहुत याद कर रहा हूं। यह पहली बार है जब मैं उनके बिना नामांकन पत्र दाखिल कर रहा हूं। वह 2014 और 2019  में मेरे साथ थे। बिहार में सीट फॉर्मूला के तहत चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को पांच सीटें मिली हैं।

टॅग्स :हाजीपुरचिराग पासवानरामविलास पासवानram vilas paswanनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवमीसा भारतीबिहारपटनाBiharPatna
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम