लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश ने पूछा बीमार लालू का हाल, बेटे तेजस्वी ने पलटवार कर दिया ये जवाब

By स्वाति सिंह | Updated: June 27, 2018 01:01 IST

बता दें कि बीते दिनों तेजस्वी ने कहा था कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में अन्य दलों को 'ड्राइविंग सीट' पर रखना चाहिए जहां वह सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी नहीं है।

Open in App

पटना, 26 जून: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को फोन कर के आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के तबियत की जानकारी ली। जिसको लेकर लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी नीतीश पर तंज कसा है। तेजस्वी ने ट्वीट किया कि फिस्टुला ऑपरेशन रविवार को हुआ था। उनके स्वास्थ्य पर पूछताछ करने के लिए देरी से किया गया कर्टसी कॉल के अलावा कुछ भी नहीं था। आश्चर्य की बात है नीतीशजी ने अस्पताल में भर्ती होने के 4 महीने के बाद नीतीशजी ने बीमार के स्वास्थ्य का हाल चाल पूछा है। मैं आशा है कि वह बीजेपी / एनडीए मंत्रियों से मिलने के बाद पूछताछ करने के बाद वह अंतिम नेता हैं।

मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों के मुताबिक नीतीश ने अपने पुराने सहयोगी से प्रतिद्वंद्वी बने लालू से फोन पर बातकर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। वह मुंबई स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में फिस्टुला के ऑपरेशन के लिए गत रविवार को भर्ती हुए। पिछले साल महागठबंधन में शामिल राजद और कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा नीत राजग में शामिल हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश के अब भाजपा से असहज महसूस करने की अटकलों के बीच यह परिवर्तन देखा जा रहा है। करोड़ों रुपये के चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू को इलाज के लिए वर्तमान में अस्थायी जमानत मिली हुई है।

ये भी पढ़ें: कोर्ट की पुलिस को फटकार, पूछा- वारंट होने के बावजूद दाती महाराज को गिरफ्तार क्यूं नहीं किया

बता दें कि बीते दिनों तेजस्वी ने कहा था कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में अन्य दलों को 'ड्राइविंग सीट' पर रखना चाहिए जहां वह सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि 2019 में बीजेपी का मिलकर मुकाबला करने के लिए 'अहंकार' को दूर रखने की जरुरत है। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री उम्मीदवार का मुद्दा इतना महत्वपूर्ण नहीं है। विपक्षी दलों के लिए 'संविधान बचाने' के वास्ते सबसे ज्यादा जरुरत एक साथ आने की है। 

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जमकर बरसी लाठी

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा था, 'मेरी नजर में प्रधानमंत्री उम्मीदवार के बारे में बात प्राथमिकता नहीं है क्योंकि देश खतरे का सामना कर रहा है। संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण खतरे में है।'

टॅग्स :नितीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील