लाइव न्यूज़ :

उपेंद्र कुशवाहा की बयानबाजी पर सीएम नीतीश कुमार का पलटवार, बोले-"हमारी पार्टी कमजोर नहीं है, ये झूठ है..."

By अंजली चौहान | Updated: January 25, 2023 13:28 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मीडिया ने जब जदयू नेता के बयान के बारे में प्रश्न किया तो उन्होंने कहा, "लोग को कहते हैं लोगों का काम कहना है।

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार में इस समय राजनीतिक कलह से बवाल मचा हुआ है।जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार और उनकी पार्टी को कमजोर करार दिया।सीएम नीतीश ने कुशवाहा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि लोग झूठ बोल रहे हैं मेरी पार्टी कमजोर नहीं है।

पटना: बिहार जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लगातार ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं कि उनकी अपनी पार्टी में आतंरिक कलह मचा हुआ है। ये मामला इतना बढ़ गया है कि खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुशवाहा के बयानों पर जवाब देना पड़ रहा है। सीएम के बयानों से अब ये तो साफ ही कि नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। 

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मीडिया ने जब जदयू नेता के बयान के बारे में प्रश्न किया तो उन्होंने कहा, "लोग को कहते हैं लोगों का काम कहना है। हमारी पार्टी में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। मैंने कभी किसी को नहीं रोका है, नेता की अपनी मर्जी है वो आना चाहे या जाना चाहे उनकी मर्जी है। 

हमारी पार्टी कमजोर नहीं है- नीतीश कुमार 

हाल ही में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि राजनीतिक रूप से नीतीश कुमार जब भी कमजोर हुए हैं हमने उन्हें समर्थन दिया है। उपेंद्र कुशवाहा ने ये बयान जदयू और राजद के एक होने की अटकलों के बीच दिया है। उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग उपेंद्र कुशवाहा को गाली दे रहे हैं लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। 

इन बयानों का जवाब देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "हमारी पार्टी कमजोर नहीं है, पहले के मुताबिक कार्यकर्ता बढ़े हैं। लोग झूठा प्रचार कर रहे हैं, हमारी पार्टी का कोई भी व्यक्ति किसी अन्य पार्टी के संपर्क में नहीं है। जिस नेता को जब जाना हो वो जा सकता है। मैंने कभी किसी को आने-जाने से नहीं रोका है।"

जदयू और राजद का विलय हमने रोका- कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नीतीश कुमार और उनकी पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जदयू और राजद के विलय की बीच हमने अपनी आवाज उठाई और इसे होने से रोका। कुछ लोग मिलकर नीतीश कुमार को कमजोर करने की साजिश में लगे हुए हैं। जब भी नीतीश कुमार राजनीतिक रूप से कमजोर हुए हैं, हमने उनका साथ दिया है। आज-कल राजद के लोग एक डील को लेकर बाद कर रहे हैं लेकिन मैं उस डील के बारे में जानना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे अलग करने की साजिश चल रही है। 

टॅग्स :नीतीश कुमारNitin Kumarबिहारजेडीयूआरजेडीउपेंद्र कुशवाहा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार