लाइव न्यूज़ :

जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने खुल जा रही व्यवस्था की पोल, फरियादियों को मिलता है आश्वासन का तोहफा!

By एस पी सिन्हा | Updated: April 10, 2023 15:36 IST

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 'जनता दरबार' के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी। हालांकि, इस दौरान राज्य में शासन व्यवस्था की पोल भी खुली। ऐसे भी मामले सामने आए जब फरियादी एक ही शिकायत लेकर एक बार नहीं तीन-तीन बार मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं, लेकिन इनके समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

Open in App

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार के दौरान सोमवार को एक बार फिर राज्य में व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई। हाल यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश को भी राज्य के अधिकारी रद्दी की टोकरी में डाल दे रहे हैं। जनता दरबार में इस बात का फिर से खुलासा हुआ है कि फरियादी एक ही शिकायत लेकर एक बार नहीं तीन-तीन बार मुख्यमंत्री के पास आ रहे हैं, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। 

जनता दरबार में सोमवार को भी मुख्यमंत्री के सामने कई ऐसे मामले आए, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री चौंक गए और सीधे संबंधित विभाग के अधिकारी को फोन लगा दिया। उन्होंने पूर्व की भांति ही तत्काल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिेया।

औरंगाबाद से आये एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से कहा कि सर, यह तीसरी दफे आपके जनता दरबार में आए हैं। इसके पहले दो दफे आ चुके, आज तीसरी बार है। आपने सरकारी स्कूल से अतिक्रमण हटाने का आदेश पहली दफे दिया, फिर दूसरी दफे भी दिया। लेकिन आज तक सरकारी स्कूल से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। यह सुनकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार को बुलाया। 

मुख्यमंत्री ने आश्चर्यचकित होकर कहा। यह देखिए। यह तीसरी दफे यहां आया है। आखिर काम क्यों नहीं हो रहा है? तुरंत देखिए इसको। शिक्षा विभाग से बात करिए। इसके साथ ही वित्तरहित शिक्षा अनुदान से जुड़े मामलों के साथ ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पैसा नहीं मिलने की शिकायत लेकर भी फरियादियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगाई। 

'मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का नहीं मिल रहा पैसा'

जनता दरबार में पटना की एक लड़की मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पैसा नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंची थी। लड़की ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह आगे पढ़ाई करना चाहती है, लेकिन पढ़ने के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं। लडकी ने बताया कि इंटर फर्स्ट क्लास में पास करने के बावजूद उसे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पैसा नहीं मिल सका है। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को तलब करते हुए नराजगी जताई और शिकायत के तुरंत निपटारे का आदेश दिया। 

इसके बाद मुख्यमंत्री ने लड़की को कहा कि जाओ बोल दिए हैं, तुम्हारा काम हो जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वित्तरहित शिक्षा अनुदान से जुड़े मामलों पर अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। वहीं भोजपुर से आई एक महिला ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी नहीं मिलने की शिकायत की। महिला की मानें तो वह 9 साल से विभाग का चक्कर लगा रही है, पर उन्हें सिर्फ परेशान किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या के तुरंत निपटारे का आदेश दिया। वहीं अररिया से आई एक महिला की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फोन करके तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया।

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

क्राइम अलर्टफर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र