लाइव न्यूज़ :

"नीतीश ने सत्ता की खातिर 'क्राइम', 'करप्शन' और 'कम्यूनलिजम' से समझौता कर लिया है", सुशील मोदी ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 20, 2023 13:14 IST

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने अररिया में एक हिंदी दैनिक के पत्रकार की हत्या को लेकर तीखा हमला बोला और नीतीश कुमार के सुशासन के दावों को खोखला बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता सुशील मोदी ने पत्रकार हत्याकांड को लेकर घेरा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन कोसुशील मोदी ने कहा कि नीतीश सत्ता के हर मोर्चे पर विफल हैं, उन्हें शासन का नैतिक अधिकार नहींनीतीश ने सत्ता के लिए 'क्राइम', 'करप्शन' और 'कम्यूनलिजम' यानी 'ट्रिपल सी' से समझौता कर लिया है

पटना:बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने अररिया में एक हिंदी दैनिक के पत्रकार की हत्या को लेकर तीखा हमला बोला और नीतीश कुमार के सुशासन के दावों को खोखला बताया है। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तीन 'सी' पर जबरदस्त तरीके से घेरते हुए उनके शासन को हर मोर्चे पर विफल करार दिया है।

समाचार वेबसाइट द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार सुशील मोदी ने अररिया में पत्रकार विमल यादव की हुई दुर्दांत हत्या की बेहद तीखी आलोचना करते हुए कहा, ''बिहार में अपराध का खुला तांडव हो रहा है। इस कारण नीतीश कुमार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक बल नहीं है। लेकिन ने सत्ता में बने रहने के लिए 'क्राइम', 'करप्शन' और 'कम्यूनलिजम' यानी 'ट्रिपल सी' से समझौता कर लिया है।''

कभी नीतीश कुमार के साथ सत्ता की लंबी साझेदारी तक चुके भाजपा नेता सुशील मोदी ने समस्तीपुर जिले में एक पुलिस अधिकारी की हत्या को लेकर बेहद कड़ा हमला करते हुए कहा, "नीतीश कुमैार ने अपराध रोकने की इच्छाशक्ति खो दी है क्योंकि सरकार ने अपराधियों और गुंडों के सामने घुटने टेक दिए हैं।"

मालूम हो कि बीते शुक्रवार को अररिया में अपरधियों ने तड़के सुबह में पत्रकार विमल कुमार की उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृत पत्रकार विमल कुमार एक प्रमुख हिंदी दैनिक से जुड़े थे। हथियारबंद अपराधियों ने अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर में इस हत्या को अंजाम दिया। मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने पत्रकार विमल के आवास पर बेहद करीब से गोली मारी। हमले में विमल के सीने में दाहिनी ओर लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी थी।

मामले की जांच में पता चला कि मारे गये पत्रकार विमल कुमार साल 2019 मेंअपराधियों के हाथों मारे गये अपने छोटे भाई शशिभूषण उर्फ ​​गब्बू यादव की हत्या में मुख्य गवाह थे। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि विरोधी पक्ष विमल को गवाही न देने के लिए धमका रहे थे।

बिहार पुलिस ने अपराध के इस मामले में अभी तक कुल 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है और घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारBJPबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?