लाइव न्यूज़ :

Nitish Kumar Controversy: "उनकी याददाश्त चली गई, वाकई शर्मनाक बयान है", बीजेपी के चौतरफे हमले के बीच अपर्णा यादव ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 8, 2023 15:30 IST

दिवंगत सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू और भाजपा की वरिष्ठ नेता अपर्णा यादव ने नीतीश कुमार द्वारा बिहार विधानसभा में दिये जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर महिलाओं के प्रति अभद्र बयान को लेकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे देने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में नीतीश कुमार के दिये बयान से भड़की सियासी आग अब उत्तर प्रदेश भी पहुंचीभाजपा नेता अपर्णा यादव ने नीतीश के बयान को शर्मनाक बताते हुए सीएम पद से इस्तीफे की मांग कीबिहार की जनता लोकसभा चुनाव में वोट देते समय नीतीश कुमार के इस बयान को याद रखेगी

लखनऊ: बिहार में नीतीश कुमार के दिये बयान से भड़की सियासी आग अब उत्तर प्रदेश भी पहुंच गई है। जी हां, दिवंगत सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू और भाजपा की वरिष्ठ नेता अपर्णा यादव ने नीतीश कुमार द्वारा बिहार विधानसभा में दिये जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर महिलाओं के प्रति अभद्र बयान को लेकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे देने की मांग की।

भाजपा नेता अपर्णा यादव ने जदयू नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बयान को वास्तव में 'शर्मनाक' बताते हुए कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट देने के लिए जब बिहार की जनता पोलिंग बूथ की ओर जाएगी तो उसके जेहन में नीतीश की यह टिप्पणी जरूर याद आएगी।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अपर्णा यादव ने नीतीश कुमार की जमकर आलोचना की और कहा, ""सबसे पहले एक महिला होने के नाते, मुझे व्यक्तिगत रूप से नीतीश कुमार के बयान पर बेहद गुस्सा है। मुझे कतई नहीं लगता कि उन्हें यह बयान देना चाहिए था। उनके इस बयान से वाकई पूरा देश शर्मसार है।''

उन्होंने कहा, "इस बयान के बाद तो जब बिहार की जनता लोकसभा चुनाव में वोट देगी तो वह याद रखेगी कि किसे वोट दे रहे हैं। उन्हें तो अपना बचा हुआ सम्मान कायम रखने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।"

वहीं बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार अब अपनी याददाश्त खो चुके हैं।"

उन्होंने कहा, "उनके बयान महिलाओं को शर्मसार करने के लिए हैं। बिहार को मां जानकी की पावन भूमि है। पूरे देश ने देखा कि उन्होंने विधानसभा में महिलाओं को कैसे शर्मिंदा किया। अब उनकी याददाश्त चली गई है। इसलिए मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिएष वो अब विधानसभा में बैठने के लायक नहीं रह गये हैं।"

इस बीच विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को विपक्षी दल भाजपा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "मैं अपने दिये बयान पर शर्मसार हूं और सार्वजनिक तौर पर उसके लिए माफी मांगता हूं। मैं अपने शब्द वापस लेता हूं।"

मालूम हो कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बोलते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते मंगलवार को कहा कि महिलाओं को शिक्षित किया जाना चाहिए क्योंकि इससे वे संभोग के परिणामस्वरूप गर्भधारण से बच सकेंगी।

टॅग्स :नीतीश कुमारअपर्णा यादवबिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?