लाइव न्यूज़ :

बिहार में बड़ी सियासी हलचल, नीतीश कुमार दे सकते हैं, जदयू के सभी विधायकों को पटना में आकर रहने के आदेश, भाजपा अलर्ट

By रुस्तम राणा | Updated: January 25, 2024 22:32 IST

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री आवास में ललन सिंह और मंत्री विजय चौधरी जैसे बड़े नेताओं के साथ नीतीश कुमार ने बैठक की है। वह मौजूदा विधानसभा को भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, वह मौजूदा विधानसभा को भंग करने की सिफारिश कर सकते हैंसूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री आवास में ललन सिंह और मंत्री विजय चौधरी जैसे बड़े नेताओं के साथ नीतीश कुमार ने बैठक की हैसूत्रों के अनुसार, खबर यह भी है कि बीजेपी ने नीतीश कुमार की वापसी को मंजूरी दे दी है

पटना:बिहार में बड़ी सियासी हलचल के आसार नजर आ रहे हैं। संकेत हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। नीतीश कुमार ने जदयू के सभी विधायकों पटना में आकर रहने के आदेश दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री आवास में ललन सिंह और मंत्री विजय चौधरी जैसे बड़े नेताओं के साथ नीतीश कुमार ने बैठक की है। वह मौजूदा विधानसभा को भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं। 

सूत्रों के अनुसार, खबर यह भी है कि बीजेपी ने नीतीश कुमार की वापसी को मंजूरी दे दी है। बिहार की मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी भी अलर्ट मोड पर आ गई है। गुरुवार की रात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी बिहार अध्यक्ष सम्राट चौधरी और बीजेपी नेता रेनू देवी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे। सूत्रों ने यह भी कहा है कि भाजपा ने अपने सभी विधायकों को पटना बुलाया है।  

आपको बता दें कि जेडीयू और राजद के रिश्ते में खटास पैदा हो गई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के हालिया ट्वीट संभावित कलह का संकेत देते हैं। बुधवार को एक भाषण के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। साथ ही उन्होंने वंशवाद की राजनीति की आलोचना की।

इसके बाद गुरुवार को रोहिणी आचार्य की ओर से एक के बाद एक ट्वीट के जरिए अप्रत्याशित प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने नीतीश कुमार पर तीखा कटाक्ष किया। हालांकि उन्होंने बिना नाम लिए बिहार के सीएम पर "एक समाजवादी जो हवाओं की तरह विचारधारा बदल रहा है" के रूप में संदर्भित किया और उनके इरादों और कानून के शासन के पालन पर सवाल उठाए। ये ट्वीट राजनीतिक परिदृश्य में संभावित तनाव की ओर इशारा करते हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारBJPजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?