लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने एनएमसीएच में तैयार किये गये कोरोना वायरस के टीके के भंडारण इकाई का निरीक्षण किया

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:41 IST

Open in App

पटना, छह जनवरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कोरोना वायरस के टीके के भंडारण के लिये तैयार की गयी इकाई का बुधवार को निरीक्षण किया ।

नीतीश ने बुधवार को एनएमसीएच में कोविड-19 टीके के लिये बने फ्रीजर स्टोर, कूलर स्टोर, कोविड टीका कक्ष, आगंतुक लॉबी और टीकाकरण स्थल का निरीक्षण किया ।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को आमलोगों के टीकाकरण, टीका एवं उससे जुड़ी सामग्रियों के रख रखाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण की पूरी तैयारी कर ली गई है और इसके लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘टीके के रखरखाव और टीकाकरण के लिए जरूरी सिरींज बड़ी संख्या में आ चुकी है। यहां से दस जगहों पर वैक्सीन और उसकी सामग्री भेजी जाएगी। वहां से सभी जिलों में और जिला से जहां भी जरूरत होगी आगे भेजा जाएगा। उसकी तैयारियों को देखने के लिए आज यहां आए हैं।’’

नीतीश ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से टीके की उपलब्धता के बाद प्रदेश में केंद्र के दिशा निर्देश के अनुसार टीकाकरण का कार्य शुरू होगा ।

उन्होंने बताया, ‘‘सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जायेगा और इसके बाद अन्य लोगों को टीका लगाया जायेगा । हालांकि, इसके लिये अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं की गयी है लेकिन हम ये मानकर चल रहे हैं कि इस महीने टीकाकरण का काम शुरू हो जायेगा ।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर पूरी तैयारी है और इसके रखरखाव के लिए पूरा उपकरण मौजूद है । स्वास्थ्य विभाग के द्वारा टीकाकरण के लिए डेढ़ से दो करोड़ सिरींज उपलब्ध है ।’’

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा