लाइव न्यूज़ :

नीतीश सरकार ने 20 लाख युवाओं को रोजगार-नौकरी देने का किया वादा, भाजपा ने बोला हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 2, 2023 16:07 IST

भाजपा ने कहा है कि नीतीश-तेजस्वी की सरकार बिहार के युवाओं को बरगलाने का काम कर रही है। विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा नीतीश सरकार के झूठ को बेनकाब करके दम लेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार सरकार के युवाओं को नौकरी देने के मुद्दे पर राजनीति हुई तेज बीजेपी ने नीतीश सरकार पर जमकर बोला हमला बीजेपी का आरोप नीतीश सरकार युवाओं को ठग रही है

पटना: बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार के द्वारा 20 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का वादा को लकर विपक्षी दल भाजपा लगातार हमलावर बनी हुई है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा सदन के भीतर सरकार को घेरने की हर संभव कोशिश कर रही है।

भाजपा ने कहा है कि नीतीश-तेजस्वी की सरकार बिहार के युवाओं को बरगलाने का काम कर रही है। विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा नीतीश सरकार के झूठ को बेनकाब करके दम लेगी।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बिहार के युवाओं को ठगने का काम कर रही है। 2014 में चुनाव से ठीक पहले नीतीश कुमार की सरकार ने 13 हजार लोगों की वैकेंसी निकाली। मगर महागठबंधन की सरकार ने वैकेंसी पर बहाली नहीं की।

जब एनडीए की सरकार बनी तो 11 हजार लोगों की बहाली हुई। पूरे बिहार में होमगार्ड के लिए 28 हजार युवाओं का प्रशिक्षण हुआ और सभी प्रक्रिया को पूरा किया गया, लेकिन 28 हजार में से मात्रा 14 हजार बहाली के लिए सरकार दौड़ा रही है। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की सरकार युवाओं को थोथी दलील दे रही है कि 10 लाख लोगों को पक्की नौकरी देंगे, लेकिन यह कहीं दिख नहीं रहा है।

सवा दो लाख शिक्षकों की बहाली के लिए बिहार के शिक्षा मंत्री ने सदन में गारंटी दी थी कि एसटीईटी के पास 80 हजार युवाओं की सीधी नियुक्ति देंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बिहार की सरकार युवाओं को सिर्फ आश्वासन देने का काम कर रही है।

एनडीए की सरकार ने 10 हजार पुलिस जवानों की बहाली की। ट्रेनिंग और नियुक्ति के बाद सरकार ने अपना चेहरा चमकाने के लिए दोबारा नियुक्ति पत्र बांटा। उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि सत्ता में आने के बाद पहली कैबिनेट में 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे।

इसके बाद जब बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी से एक कदम आगे बढ़कर गांधी मैदान में ऐलान किया कि आने वाले समय में महागठबंधन की सरकार 10 लाख युवाओं को नौकरी के साथ 10 लाख युवाओं को रोजगार मुहैया कराएगी।

सरकार अपने वादे को पूरा करने के लिए कैबिनेट की बैठकों में सौ- दो सौ नियुक्तियां निकाल रही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि सरकार जिस गति से नियुक्तियां कर रही है, कई वर्षों में अपने वादे को पूरा नहीं कर सकेगी।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारBihar BJPजेडीयूआरजेडीRJD
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?