लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह को नितिन गडकरी ने किया माफ, वापस लिया आपराधिक मानहानि केस

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 29, 2018 19:44 IST

दिग्विजय सिंह ने नितिन गडकरी पर सांसद अजय संचेती के साथ बिजनेस लिंक के आरोप लगाए थे दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि संचेती को कोल ब्लॉक आवंटित कराने के लिए गडकरी ने 490 करोड़ रुपये लिए थे।

Open in App

नई दिल्ली, 29 मई: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के माफी मांगने के बाद आपराधिक मानहानी केस वापस ले लिया है। दोनों मंत्रियों ने दिल्ली के पटियाला कोर्ट में संयुक्त आवेदन कर केस वापस लेने के लिए अर्जी दाखिल की थी। जिसे कोर्ट ने आज 29 मई को स्वीकार कर लिया है।

संयुक्त याचिका में कहा गया है , ‘‘ हाल ही में , प्रतिवादी (सिंह) और शिकायतकर्ता (गडकरी) ने मुलाकात की और निजी बातचीत में वे इस बात पर सहमत हुए हैं कि कभी - कभी राजनीति उत्तेजना में ऐसे बयान दे दिए जाते हैं जिनकी पुष्टि नहीं की जा सकती। इसलिए , बड़े सार्वजनिक हित में , वे इस मुकदमे को खत्म करने पर सहमत हुए हैं। ’’

अदालत ने गडकरी को अपनी शिकायत वापस लेने की अनुमति दे दी और कहा कि मामला सौहार्दपूवर्क सुलझाया लिया गया है और दोनों नेता इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते।यह मामला 2012 का है। जब दिग्विजय सिंह ने नितिन गडकरी पर सांसद अजय संचेती के साथ बिजनेस लिंक के आरोप लगाए थे दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि संचेती को कोल ब्लॉक आवंटित कराने के लिए गडकरी ने 490 करोड़ रुपये लिए थे। इस आरोप के बाद नितिन गडकरी ने दिग्विजय सिंह पर आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था। गडकरी ने अपनी याचिका में कहा था कि सिंह ने जनता में उनकी छवि खराब करने के लिए उनके खिलाफ अपमानजनक आरोप लगाए थे। कांग्रेस नेता ने आरोपों से इंकार कर दिया था कि उन्होंने भाजपा नेता की छवि खराब की है।

टॅग्स :दिग्विजय सिंहनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब