लाइव न्यूज़ :

एक लाख करोड़ रुपये की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना में निवेश के काफी अवसर: गडकरी

By भाषा | Updated: May 9, 2020 20:14 IST

मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि एक लाख करोड़ रुपये की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना में निवेशकों के लिए निवेश के काफी अवसर हैं। उन्होंने कहा कि इन क्लस्टरों से राज्यों के पिछड़े इलाकों के चौतरफा विकास में मदद मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देराजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि आगामी एक लाख करोड़ रुपये की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना में निवेशकों के लिए निवेश के काफी अवसर हैं।उन्होंने निवेशकों का आह्वान किया कि वे प्रस्तावित टाउनशिप, स्मार्ट गांव और इसके आसपास स्थापित होने वाली सुविधाओं में निवेश के लिए आगे आएं।

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि आगामी एक लाख करोड़ रुपये की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना में निवेशकों के लिए निवेश के काफी अवसर हैं। उन्होंने निवेशकों का आह्वान किया कि वे प्रस्तावित टाउनशिप, स्मार्ट गांव और इसके आसपास स्थापित होने वाली सुविधाओं में निवेश के लिए आगे आएं। मंत्री ने उद्योग जगत से कहा है कि वह इस हरित राजमार्ग के साथ चमड़ा, प्लास्टिक, रसायन या अन्य उत्पादों के क्लस्टर लगाने की संभावना तलाश करें।

इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली से मुंबई तक की यात्री मात्र 12 घंटे में पूरी हो सकेगी। गडकरी ने कहा कि इस राजमार्ग का नया मार्ग हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश के पिछड़े और आदिवासी इलाकों से होकर गुजरता है। वहां कोई उद्योग नहीं हैं। ऐसे में पहले से विकसित क्षेत्र से भीड़ कम करने की जरूरत है। उद्योग के खिलाड़ियों के पास इसमें चमड़ा, प्लास्टिक, रसायन और अन्य क्लस्टर विकसित करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि इन क्लस्टरों से राज्यों के पिछड़े इलाकों के चौतरफा विकास में मदद मिलेगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इंजीनियरों, वास्तुकारों और नगर योजनाकारों के संघ (पीईएटीए) के साथ परिचर्चा के दौरान गडकरी ने यह बात कही। गडकरी के पास सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) मंत्रालय का भी प्रभार है। उन्होंने नगर योजनाकारों और अन्य लोगों से कहा कि वे स्मार्ट शहरों और स्मार्ट गांवों में निवेश की संभावनाएं तलाशें।

इसके अलावा वे सड़क के साथ की सुविधाओं और लॉजिस्टिक पार्कों में भी निवेश कर सकते हैं। उन्होंने एक्सप्रेसवे के साथ कम बजट वाली आवासीय परियोजनाएं विकसित करने पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि गुणावत्ता से समझौता किए बिना कचरे सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा। गडकरी ने कहा कि सरकार की योजना इस एक्सप्रेसवे का निर्माण तीन साल में पूरा करने की है। एक लाख करोड़ रुपये की परियोजना के कुल 60 पैकेज में से 32 का ठेका दिया भी जा चुका है। 

टॅग्स :नितिन गडकरीदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी