लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग ने जारी किया राज्यों की सेहत का रिपोर्ट कार्ड, टॉप 3 स्थानों पर गैर-बीजेपी शासित राज्य

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 9, 2018 16:11 IST

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कान्त ने कहा कि विभिन्न भारतीय राज्यों की हेल्थ इंडेक्स (स्वास्त्य सूचकांक) विश्व बैंक और भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों और फीडबैक के आधार पर तैयार किया गया है।

Open in App

नीति आयोग ने शुक्रवार (नौ फरवरी) को राज्यों में स्वास्थ्य की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपनी तरह का पहला हेल्थी स्टेट्स प्रोग्रेसिव रिपोर्ट जारी की। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कान्त, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सदन और विश्व बैंक की भारत इकाई के कंट्री डायरेक्टर जुनैद अहमद ने ये रिपोर्ट जारी की। यह रिपोर्ट भारत के विभिन्न राज्यों की  स्वास्थ्य स्थिति की सालाना समीक्षा और मूल्यांकन की दिशा में पहला कदम है। 

नई दिल्ली में ये रिपोर्ट जारी करते हुए अमिताभ कान्त ने कहा कि विभिन्न भारतीय राज्यों की हेल्थ इंडेक्स (स्वास्त्य सूचकांक) विश्व बैंक और भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों और फीडबैक के आधार पर तैयार किया गया है। अमिताभ कान्त ने कहा, "राज्यों की स्थिति में होने वाले सुधार का अध्ययन करके हम बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित कर सकेंगे।"

नीति आयोग द्वारा जारी की गयी सूची में समेकित स्वास्थ्य के आधार पर देश में पहले तीन स्थान पर क्रमशः केरल, पंजाब और तमिलनाडु हैं। अगर बात स्वास्थ्य क्षेत्र में सालाना सुधार की करें तो सबसे अच्छा प्रदर्शन झारखण्ड, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश का रहा।  छोटे राज्यों में मिजोरम का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। गोवा और लक्षद्वीप भी सालाना सुधार के मामले में काफी बेहतर रहे। 

बज़ट 2018 में वित्त मंत्री ने नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम की घोषणा की थी। नीति आयोग दो अक्टूबर तक इस स्कीम को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर देना चाहता है। इस योजना के तहत पूरे देश में 10 करोड़ गरीब परिवारों को सालाना पाँच लाख रुपये प्रति परिवार तक का स्वास्थ्य बीमा देने की योजना है। केंद्र सरकार के अनुसार इस योजना के तहत करीब 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा लाभ मिल सकेगा। 

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबीजेपीकांग्रेसकेरलपंजाब समाचारतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब