लाइव न्यूज़ :

Nisarg Tufan Updates: महाराष्ट्र में मंडरा रहा खतरा, कई ट्रेन-फ्लाइट रद्द, देखें लिस्ट

By गुणातीत ओझा | Updated: June 3, 2020 09:28 IST

मुंबई में चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों के बीच रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है, कई फ्लाइट्स भी रीशेड्यूल की गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतूफान को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कई फ्लाइट भी रीशेड्यूल कर दी गई हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक निसर्ग तूफान महाराष्ट्र में काफी तबाही मचा सकता है।मुंबई, पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिले और उत्तर मध्य महाराष्ट्र में सुरक्षा को लेकर सारे पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चक्रवात से संभावित प्रभावित इलाकों में हवाओं की गति 120 प्रति किमी घंटे पहुंच सकती है।

मुंबई। महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान निसर्ग आज दोपहर तक दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग द्वारा चक्रवात को लेकर जारी किए गए अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र सरकार ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कई फ्लाइट भी रीशेड्यूल कर दी गई हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक निसर्ग तूफान महाराष्ट्र में काफी तबाही मचा सकता है। मुंबई, पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिले और उत्तर मध्य महाराष्ट्र में सुरक्षा को लेकर सारे पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चक्रवात से संभावित प्रभावित इलाकों में हवाओं की गति 120 प्रति किमी घंटे पहुंच सकती है। चक्रवाती तूफान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से बात की है। पीएम मोदी ने केंद्र की तरफ से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। तूफान की भयावहता को देखते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने लोगों से अपील की है कि वो अगले दो दिनों तक घरों पर ही रहें। महाराष्ट्र के साथ-साथ गुजरात पर भी इस तूफान का खतरा मंडरा रहा है। बुधवार रात से ही कई इलाकों में बारिश हो रही है। दमन- दीव और दादर नगर हवेली में 3-5 जून तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

लोगों से घरों में रहने की अपील

चक्रवात को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों के बीच प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और ट्रेन सेवाओं में भी बदलाव किया गया है। एनडीआरएफ की टीमों को अलर्ट किया गया है। आज दोपहर निसर्ग तूफान मुंबई की तट से टकरा सकता है और मुंबई व आसपास के इलाकों में 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तूफान का सबसे ज्यादा असर मुंबई, पालघर, अलीबाग और ठाणे पर दिखाई देने की संभावना है।

इन बातों का रखें ध्यान

खतरनाक या जर्जर इमारतों से दूर रहें। समुंदर किनारे बिल्कुल भी न जाएं। ऊंची जगहों पर समय से पहुंचे। अगर आपका घर ऊंचाई पर है तो आप सबसे ज़्यादा सुरक्षित हैं। फिर भी अगर आपको सुरक्षित जगह जाने को कहा जाए तो सूचना का पालन करें। पीने का पानी और स्नैक्स वगैरह जैसी चीज़ें अपने पास रखें। अगर आपका घर ख़तरे के दायरे में है, तो नुकसान कम करने के लिए मूल्यवान चीज़ों को सम्भाल कर रखें। खेती के औजार जैसी चीज़ें तूफ़ान के दौरान ख़तरनाक साबित हो सकती हैं, ऐसी चीजों को सुरक्षित जगह पर रखें। तूफान का खतरा टलने के बाद भी रास्ते पर लटकती तारों को न छुएं।

टॅग्स :चक्रवाती तूफान निसर्गचक्रवाती तूफानमौसम रिपोर्टमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया